Madhya Pradesh
11 Nov 2026, 06:20 PM
जिस घर से उठनी थी बारात, वहां 15 दिन पहले उठी दूल्हे की अर्थी, एकलौते बेटे की मौत से शुजालपुर में मातम
News Patrika
@newspatrika
Shajapur News : घर में धूम-धाम से शादी की तैयारियां चल रही थीं। महज 15 दिन बाद बेटे के सिर पर सेहरा सजाकर पिता घोड़ी पर सवार करके बारात ले जाने वाले थे। परिवार ने नई जिंदगी के सपने संजो रखे थे, लेकिन एक दर्दनाक हादसे ने पलभर में सारी खुशियां छीन लीं। ये झकझोर देने वाला मामला सामने आया है मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के शुजालपुर इलाके के अंतर्गत आने वाले अरनिया कला से, जहां बुधवार को काम करने के दौरान ग्लेंडर मशीन का पत्ता टूटकर गले पर लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाला युवक परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
10
Comments (0)