Madhya Pradesh
08 Nov 2026, 07:00 AM
बैतूल में बारदानों से भरे मकान में लगी भीषण आग, मदद के लिए तरसते रहे लोग
News Patrika
@newspatrika
Betul News : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले शाहपुर के पतौवापुरा इलाके में शनिवार रात एक खाली मकान में अचानक भीषण आग लग गई। मकान में बड़ी संख्या में खाली बारदाने रखे हुए थे। बारदानों ने तेजी से आग पकड़ ली, जिससे कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मकान से उठती आग की ऊंची – ऊंची लपटें देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। जिस मकान में आग लगी वो प्रेम नारायण गुप्ता नाम के शख्स का बताया जा रहा है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)