मुंबई: समुद्र में लगेंगे 15 फ्लोटिंग होर्डिंग्स? आदित्य ठाकरे ने फडणवीस सरकार को घेरा, बोले- बस मकसद पैसे निचोड़ना है
15 Nov 2026, 06:26 PM

मुंबई: समुद्र में लगेंगे 15 फ्लोटिंग होर्डिंग्स? आदित्य ठाकरे ने फडणवीस सरकार को घेरा, बोले- बस मकसद पैसे निचोड़ना है

News Patrika
@newspatrika
Mumbai Floating Hoardings Row: मुंबई के समुद्र में तैरते हुए विज्ञापन बोर्ड (फ्लोटिंग होर्डिंग्स) लगाने के प्रस्ताव को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। शिवसेना (उद्धव ठाकरे) विधायक आदित्य ठाकरे ने इस मुद्दे पर राज्य की देवेंद्र फडणवीस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया है कि मुंबई के समुद्र में 10 अलग-अलग स्थानों पर कुल 15 तैरते हुए होर्डिंग्स लगाने की तैयारी की जा रही है। ठाकरे ने सवाल उठाया है कि क्या अब सरकार मुंबई के समुद्र की प्राकृतिक खूबसूरती भी खत्म करना चाहती है? भाजपा सरकार महाराष्ट्र से हर संभव तरीके से पैसा निचोड़ना चाहती है और ऐसा करने के चक्कर में वह राज्य को पूरी तरह बर्बाद कर रही है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
7

Comments (0)

Login to join the conversation