Vidisha, Madhya Pradesh
27 Nov 2026, 08:30 PM
पहला निवाला खाते ही एसडीएम बोले- समूह को हटाओ, विदिशा में आंगनबाड़ी में बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन
News Patrika
@newspatrika
Vidisha Anganwadi Inspection: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के दावों के बीच जमीनी हकीकत कुछ और ही सामने आ रही है। टीलाखेड़ी स्थित दो आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को न तो मेनू के अनुसार भोजन दिया जा रहा है और न ही मात्रा पर्याप्त होती है। भोजन की गुणवत्ता में भी कमी है, ये सब कुछ सामने आया है एसडीएम मनीष कुमार जैन के औचक निरीक्षण से। आंगनबाड़ियों में मिलीं इन गड़बड़ियों के बाद एसडीएम मनीष कुमार जैन ने संबंधित समूह को हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीओ व सुपरवाइजर को नोटिस जारी किया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
19
Comments (0)