Coffee Stains Removal: फेवरेट मग पर लग गए चाय-कॉफी के जिद्दी दाग? किचन में रखी ये 1 चीज करेगी कमाल
08 Nov 2026, 01:11 PM

Coffee Stains Removal: फेवरेट मग पर लग गए चाय-कॉफी के जिद्दी दाग? किचन में रखी ये 1 चीज करेगी कमाल

ABP News
@abpnews

How To Remove Coffee Stains Using Baking Soda: हर किसी का एक फेवरेट मग होता है, जिसमें चाय या कॉफी पीने का अलग ही मजा आता है. लेकिन समय के साथ यही मग दागों की कहानी बयां करने लगता है. चाय या कॉफी के हल्के-हल्के निशान धीरे-धीरे गहरे धब्बों में बदल जाते हैं, जो डिशवॉशर से भी आसानी से नहीं हटते. अक्सर लोगों को लगता है कि एक बार दाग पड़ गए तो उन्हें हटाना मुश्किल है, लेकिन ऐसा नहीं है.

आपकी पसंदीदा कॉफी या चाय के मग पर जमे जिद्दी दाग आसानी से हट सकते हैं और इसके लिए किसी महंगे क्लीनर की जरूरत भी नहीं है. किचन में रखा साधारण बेकिंग सोडा इस काम को बेहद असरदार तरीके से कर सकता है. यह एक माइल्ड एब्रसिव होता है, जिसकी खास क्रिस्टल संरचना दागों को धीरे-धीरे साफ करती है, बिना सिरेमिक को नुकसान पहुंचाए.

कैसे हटा सकते हैं दाग

अगर आप अपने मग को फिर से चमकदार बनाना चाहते हैं, तो बेकिंग सोडा सबसे आसान और वैज्ञानिक रूप से प्रभावी तरीका है. सोडियम बाइकार्बोनेट के रूप में जाना जाने वाला यह पदार्थ न सिर्फ दाग हटाता है, बल्कि बदबू को भी खत्म करता है. इसकी खासियत यह है कि यह बिना ज्यादा जोर लगाए और बिना किसी तेज केमिकल की गंध के काम कर जाता है. दरअसल, चाय और कॉफी में टैनिन्स और क्रोमोजेन्स जैसे तत्व होते हैं, जो प्राकृतिक रंग देने वाले कंपाउंड्स हैं.  ये मग की सतह पर जाकर चिपक जाते हैं और समय के साथ दाग बन जाते हैं. साधारण पानी से इन्हें हटाना मुश्किल होता है, क्योंकि इनका बंधन सतह से मजबूत हो जाता है.

इसे भी पढ़ें- Painkiller Side Effects: क्या पेन किलर से सच में खराब हो जाते हैं ऑर्गन, जानें किस मात्रा में सही रहता है इनका सेवन?

इसको लेकर क्या कहता है रिसर्च

जर्नल ऑफ डेंटिस्ट्री में पब्लिश एक रिसर्च बताती है कि ऐसे पिगमेंटेड पदार्थ लगातार संपर्क में रहने पर सतह पर परत बना लेते हैं, जिससे हल्के दाग भी धीरे-धीरे गहरे और जिद्दी हो जाते हैं. यहीं पर बेकिंग सोडा काम आता है। यह न सिर्फ हल्का फ्रिक्शन प्रदान करता है, बल्कि अपनी अल्कलाइन प्रकृति के कारण एसिडिक दागों को तोड़ने में मदद करता है. अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन का जर्नल में प्रकाशित बेकिंग सोडा टूथपेस्ट द्वारा दाग हटाना और सफेदी बढ़ाना नाम के स्टडी स्टजी में भी बताया गया है कि बेकिंग सोडा की फ्रिक्शन क्षमता बहुत कम होती है, जिससे यह सतह को नुकसान पहुंचाए बिना दाग हटाता है.

इस्तेमाल करना भी बेहद आसान

इसे इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है. मग को थोड़ा गीला करें और उसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा डालकर पेस्ट बना लें. अब इसे हल्के हाथ से गोल-गोल घुमाते हुए एक मिनट तक रगड़ें. आप देखेंगे कि दाग धीरे-धीरे गायब होने लगते हैं। आखिर में गर्म पानी से धो लें, इससे न सिर्फ मग साफ होगा बल्कि किसी भी तरह की बदबू भी दूर हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें- Metabolic Diseases In India: भारत में तेजी से फैल रही हैं मेटाबॉलिक बीमारियां, कहीं आप भी तो नहीं इसके शिकार?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation