सातारा जिला बैंक चुनाव में 42 साल बाद बड़ा उलटफेर, शिंदे के मंत्री शंभूराज देसाई की जीत, भाजपा को झटका
03 Nov 2026, 01:41 PM

सातारा जिला बैंक चुनाव में 42 साल बाद बड़ा उलटफेर, शिंदे के मंत्री शंभूराज देसाई की जीत, भाजपा को झटका

News Patrika
@newspatrika
महाराष्ट्र की सहकारी राजनीति में सातारा जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के चुनाव नतीजे ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। सातारा जिले के पाटण सोसायटी निर्वाचन क्षेत्र में राज्य के मंत्री और जिले के पालकमंत्री शंभूराज देसाई ने बाजी मार ली है। उन्होंने अपने पारंपरिक राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी और भाजपा नेता सत्यजितसिंह पाटणकर को हराकर जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में शंभूराज देसाई को 58 वोट मिले, जबकि सत्यजितसिंह पाटणकर को 46 वोटों से संतोष करना पड़ा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation