‘3 विधायकों की हत्या की साजिश थी, एक को इंजेक्शन देकर तो दूसरे पर ट्रक चढ़ाकर…’, 2022 की बगावत पर संजय राउत का बड़ा दावा
24 Nov 2026, 03:01 PM

‘3 विधायकों की हत्या की साजिश थी, एक को इंजेक्शन देकर तो दूसरे पर ट्रक चढ़ाकर…’, 2022 की बगावत पर संजय राउत का बड़ा दावा

News Patrika
@newspatrika
Sanjay Raut on MLA Murder Plot: महाराष्ट्र की राजनीति में 2022 में हुई शिवसेना की बगावत फिर चर्चा में है। एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना के नेता और राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट के इस बयान के बाद कि सूरत से लौट रहे एक विधायक का ‘राम नाम सत्य’ हो सकता था, अब शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने गंभीर आरोप लगाए हैं। राउत का दावा है कि सूरत गए तीन विधायकों की हत्या करने की साजिश रची गई थी। इनमें से एक विधायक को इंजेक्शन देकर मारने और दूसरे पर ट्रक चढ़ाने की योजना थी। उनके इस बयान से महाराष्ट्र की सियासत में हलचल मच गई है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
21

Comments (0)

Login to join the conversation