अमित शाह से मिले संजय निषाद, यूपी चुनाव 2027 को लेकर हुई चर्चा
Uttar Pradesh 13 Nov 2026, 08:08 PM

अमित शाह से मिले संजय निषाद, यूपी चुनाव 2027 को लेकर हुई चर्चा

ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने आज शुक्रवार (13 नवंबर) को दिल्ली में गृह एवं सहकारिता मंत्री भारत सरकार अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की है. इस दौरान यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भी चर्चा हुई. भेंट के दौरान निषाद समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा पार्टी पदाधिकारियों से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई और मांगों से संबंधित पत्र भी सौंपा गया.

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निषाद पार्टी के भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने तथा जीत की रणनीति एवं समीकरणों पर भी सकारात्मक वार्ता हुई. संजय निषाद ने कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में एनडीए की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि जब भी दो नेता मिलते हैं, तो राजनीतिक विषयों पर चर्चा होना स्वाभाविक है.

संजय निषाद ने दी मुलाकात की जानकारी

इस मुलाकात की जानकारी संजय निषाद ने सोशल मीडिया पर दी. उन्होंने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह हमारे अभिभावक हैं. उनका स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन सदैव हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहा है. भेंट के दौरान निषाद समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, समाज की लंबित मांगों तथा पार्टी पदाधिकारियों से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई.

इस अवसर पर विभिन्न मांगों एवं विषयों से संबंधित पत्र भी गृह मंत्री को सौंपे गए. साथ ही, आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के दृष्टिगत निषाद पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने, आपसी समन्वय, जीत की रणनीति एवं राजनीतिक समीकरणों को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई.

संजय निषाद ने क्या कहा?

डॉ. संजय कुमार निषाद ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि साल 2027 में उत्तर प्रदेश में एनडीए की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि जब भी दो नेता मिलते हैं, तो राजनीतिक विषयों पर चर्चा होना स्वाभाविक है. इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक, निषाद पार्टी एवं पूर्व सांसद प्रवीण निषाद तथा विधायक सरवन निषाद भी उपस्थित रहे. पोस्ट में कहा गया कि निषाद समाज का सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी हमारी प्राथमिकता है.

संजय निषाद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम गृह मंत्री को दिवाली की शुभकामनाएं देने और उत्तर प्रदेश की राजनीति पर चर्चा करने गए थे. वे हमारे वरिष्ठ मार्गदर्शक हैं और उनका परामर्श और मार्गदर्शन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. हमने इस बात पर चर्चा की कि एनडीए उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत से दोबारा सरकार कैसे बना सकता है.

संजय निषाद ने यह भी बताया कि अगले सप्ताह होने वाली बैठक में सीट बंटवारे पर चर्चा की जाएगी. हमने उन क्षेत्रों में चुनाव लड़ने का अवसर मांगा जहां कश्यप समुदाय की अच्छी खासी आबादी है और जहां हमें अभी तक सफलता नहीं मिली है. हमें जीत का पूरा भरोसा है.

अजय राय के करीबी यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष हटाए गए, दिल्ली प्रदर्शन में गैरहाजिरी का आरोप

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation