न्यूजीलैंड में आखिरी बार खेलकर रोहित शर्मा बना गए अनचाहा रिकॉर्ड
16 Nov 2026, 09:46 AM

न्यूजीलैंड में आखिरी बार खेलकर रोहित शर्मा बना गए अनचाहा रिकॉर्ड

ABP News
@abpnews

भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज 3-1 से जीत ली है. यह शायद आखिरी बार था जब रोहित शर्मा और विराट कोहली न्यूजीलैंड की धरती पर कोई इंटरनेशनल मैच खेल रहे थे. दरअसल न्यूजीलैंड की धरती को अलविदा कहते-कहते रोहित शर्मा एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर गए.

रोहित ने पूरी सीरीज में चार पारियों में बैटिंग करते हुए 7.50 के औसत से सिर्फ 30 रन बनाए. यह बतौर ओपनर किसी वनडे सीरीज में रोहित शर्मा का सबसे बेकार औसत है. 'हिटमैन' इस सीरीज में 0, 23, 0, 7 का स्कोर कर पाए. रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें मैच में भी रोहित शर्मा फील्डर को आसान कैच थमा बैठे और केवल 7 रन बनाकर आउट हो गए थे.

खासतौर पर न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की पिचों पर रोहित शर्मा कर रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. यह टीम इंडिया के लिए चिंता की बात हो सकती है, क्योंकि 2027 वनडे वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाना है. दक्षिण अफ्रीका में उनका वनडे औसत 19.69 का है. इसके बाद उनका सबसे खराब वनडे औसत न्यूजीलैंड में है, जहां उनके बल्ले से 29 के औसत से रन निकलते हैं.

खैर भारतीय टीम के लिए खुशी की बात यह है कि उसने न्यूजीलैंड के 7 साल से चले आ रहे जीत के सिलसिले को समाप्त कर दिया है. न्यूजीलैंड अपने घर पर सात साल बाद कोई ODI सीरीज हारा है. पांचवें और आखिरी वनडे मैच में टीम इंडिया ने सिर्फ 209 रन बनाए थे. विशेष रूप से अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड को अपने घुटनों पर ला दिया था. अन्य गेंदबाजों ने भी विकेट चटकाए, लेकिन अर्शदीप सबसे अधिक प्रभावी साबित हुए, जिन्होंने सिर्फ 3 के इकोनॉमी से रन देते हुए तीन बल्लेबाजों को आउट किया.

दूसरी ओर विराट कोहली के लिए भी यह सीरीज अच्छी नहीं रही. पहले मुकाबले में उन्होंने 74 रन बनाए थे, लेकिन उसके बाद लगातार फ्लॉप होते रहे. उन्होंने इस सीरीज में सिर्फ 86 रन बनाए.

यह भी पढ़ें:

पहले टेस्ट के पहले दिन रबाडा का पंजा, तौहीद-दास का 'दोहरा शतक'; 22/3 से 327/6 पहुंचा बांग्लादेश

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
9

Comments (0)

Login to join the conversation