25 Nov 2026, 01:51 PM
रोहित पवार की ट्रैक्टर रैली पर रुख बदल सकती है शरद गुट की एनसीपी, 26 नवंबर को अहम बैठक
News Patrika
@newspatrika
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में किसानों के मुद्दे पर निकाले जाने वाले विधायक रोहित पवार के ट्रैक्टर मार्च को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) में सियासी हलचल तेज हो गई है। पदाधिकारियों और नेताओं को इस मार्च से दूर रहने का निर्देश दिए जाने की खबरों के बाद अब पार्टी नेतृत्व अपने रुख पर दोबारा विचार करने जा रहा है। इसके लिए 26 नवंबर को मुंबई में पार्टी की अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में विदर्भ क्षेत्र में सूखे के कारण किसानों को हुए नुकसान और राहत उपायों पर चर्चा होगी। साथ ही यह भी तय किया जा सकता है कि पार्टी रोहित पवार के ट्रैक्टर मार्च का समर्थन करेगी या नहीं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6
Comments (0)