24 Nov 2026, 05:01 PM
IND A vs UAE: सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को बनाने होंगे 250 रन, वैभव सूर्यवंशी पर सबकी निगाहें
News Patrika
@newspatrika
India A vs UAE Update: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के 11वें मुकाबले में भारत ए के सामने UAE ने जीत के लिए 250 रन का लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए UAE ने हरप्रीत सिंह भाटिया के शतक की बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 249 रन बनाए। भारत ए की ओर से अरशद खान ने 4 विकेट चटकाए। अगर भारत ए की टीम यह मैच जीत लेती है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जहां उसका सामना श्रीलंका से हो सकता है। भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज के पहले मुकाबले में नेपाल को 308 रन से रौंदा था लेकिन दूसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 48 रन से हार गई थी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
11
Comments (0)