कपूर खानदान के वो चिराग जिन्होंने प्रेमिका से मिलने के लिए खोदी सुरंग, ऋषि कपूर ने सुनाया था किस्सा
14 Oct 2026, 06:51 PM

कपूर खानदान के वो चिराग जिन्होंने प्रेमिका से मिलने के लिए खोदी सुरंग, ऋषि कपूर ने सुनाया था किस्सा

News Patrika
@newspatrika
Rishi Kapoor mention about Basheshwarnath Kapoor Love Story: बॉलीवुड में कपूर खानदान की एक अलग पहचान है। चुलबुले, जिंदादिल, खुशमिजाज, रोमांटिक और गुस्सा जैसे नाक पर मक्खी– इस खानदान के कई चिराग इन खूबियों के साथ जिए। राज कपूर, रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और अब रणबीर कपूर– ऑन स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन हमेशा चर्चा में रहे। लेकिन कपूर परिवार का एक मेम्बर ऐसा भी रहा, जिसके किस्से-कहानियां कम ही सामने आए। महज 36 साल की उम्र में इन्हें नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया। ना… ना… करप्शन या गुस्से की वजह से नहीं, बल्कि कहानी थोड़ी फिल्मी है। जनाब प्यार में थे, प्यार सिर पर चढ़ नशा बन गया और मोहब्बत के नशे में प्रेमिका के घर तक पहुंचने के लिए सुरंग खोदने का प्लान बना डाला। प्लान पर काम शुरू भी हुआ, मगर पकड़े गए। बात वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची और सरकारी नौकरी से हाथ गंवाना पड़ा। 
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation