Dhar Rail Line : मुंबई की दूरी घटा देगा 3 किमी का टनल, 3600 करोड़ के प्रोजेक्ट ने दिखाया कमाल
Madhya Pradesh 17 Nov 2026, 02:45 PM

Dhar Rail Line : मुंबई की दूरी घटा देगा 3 किमी का टनल, 3600 करोड़ के प्रोजेक्ट ने दिखाया कमाल

News Patrika
@newspatrika
Dhar Rail Line :  इंदौर-दाहोद रेल लाइन के संबंध में बड़ा अपडेट सामने आया है। इसके पहले चरण में धार तक ट्रेन संचालन की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही जिलेवासियों का वर्षों पुराना इंतजार खत्म होने की उम्मीद जगी है। इंदौर-दाहोद रेल लाइन के पहले चरण से जहां धार से मुंबई आना जाना बेहद सरल हो जाएगा वहीं पीथमपुर के व्यापार को भी काफी लाभ होगा। सबसे खास बात यह है कि पूरी बन जाने के बाद इस रेल लाइन से इंदौर से मुंबई की रेल दूरी करीब 55 किलोमीटर तक घट जाएगी। नई रेल लाइन में 3 किलोमीटर लंबे टीही टनल में ट्रेन की अधिकतम गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड रहेगी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
10

Comments (0)

Login to join the conversation