Madhya Pradesh
10 Nov 2026, 10:40 PM
रतलाम में पटाखों की चिंगारी से सुलगते रहे विवाद, छह दिन में मारपीट के दर्जनभर मामले
News Patrika
@newspatrika
रतलाम। दीपावली का छह दिवसीय उत्सव रोशनी, खुशियों और उल्लास के बीच मनाया गया, लेकिन पटाखों की आवाज के साथ शहर और जिले में विवादों का शोर भी गूंजता रहा। कहीं सड़क पर पटाखे फोड़ने की बात पर दुकानदार और राहगीर भिड़ गए, तो कहीं पड़ोसियों के बीच कहासुनी ने मारपीट और पत्थरबाजी का रूप ले लिया। विवादों की चपेट में महिलाएं और बच्चे तक आ गए। दीपावली के दौरान ऐसे करीब एक दर्जन मामले पुलिस थानों तक पहुंचे। इनमें कई लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में उपचार कराना पड़ा। पुलिस ने अलग-अलग शिकायतों पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
7
Comments (0)