UGC का विरोध: भोपाल में प्रदर्शन की तैयारी, रतलाम से निकली स्वर्ण न्याय यात्रा को पुलिस ने रोका
Madhya Pradesh 11 Nov 2026, 05:20 PM

UGC का विरोध: भोपाल में प्रदर्शन की तैयारी, रतलाम से निकली स्वर्ण न्याय यात्रा को पुलिस ने रोका

News Patrika
@newspatrika
Ratlam News : यूजीसी के नए प्रावधानों के विरोध में बुधवार को मध्य प्रदेश के रतलाम से भोपाल के लिए ‘स्वर्ण न्याय यात्रा’ की शुरुआत हुई है। यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में स्वर्ण समाज के लोग शास्त्री नगर स्थित राजपूत बोर्डिंग में आकर जुट गए। यात्रा को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट रहा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। जैसे ही प्रदर्शनकारी आगे बढ़े, पुलिस ने बोर्डिंग के बाहर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई, जिसके बाद हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
9

Comments (0)

Login to join the conversation