राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
21 Oct 2026, 04:32 PM
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
ABP News
@abpnews
दिल्ली में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 और भारत पर्व के आयोजन को लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर को हर साल राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है. गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. इस बार का आयोजन कुछ अलग होगा. कार्यक्रम में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान की सफलता को प्रमुखता दी जाएगी. इस अभियान में शामिल राज्य पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवान परेड में हिस्सा लेंगे. इसके साथ ही नक्सल प्रभावित रहे इलाकों के लोगों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा.
पहली बार शाम को आयोजित होगी परेड
गृह सचिव गोविंद मोहन ने बताया कि इस बार राष्ट्रीय एकता दिवस की परेड सुबह के बजाय शाम को आयोजित की जाएगी. आम तौर पर परेड सुबह होती थी, लेकिन उस समय तापमान बढ़ने के कारण इस बार कार्यक्रम के समय में बदलाव किया गया है. परेड में प्रधानमंत्री के सामने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य पुलिस के जवान मार्च करेंगे. इसमें नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में शामिल रहे पुलिस और केंद्रीय बलों के जवान भी हिस्सा लेंगे.
नक्सल प्रभावित रहे 126 जिलों के 2 हजार कलाकार देंगे प्रस्तुति
गोविंद मोहन के मुताबिक, नक्सलवाद के खिलाफ अभियान और उससे प्रभावित लोगों के अनुभवों को कार्यक्रम के जरिए सामने लाया जाएगा. इसके लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के 2 हजार से ज्यादा कलाकार एक विशेष नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे. अंग्रेजी में दी गई जानकारी के मुताबिक, ये कलाकार उन 126 जिलों से जुड़े हैं, जहां पहले सशस्त्र नक्सलवाद का प्रभाव था. उनकी प्रस्तुति में बताया जाएगा कि नक्सलवाद के प्रभाव के दौरान लोगों को किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा. इस मौके पर नक्सल प्रभावित रहे 126 जिलों से करीब 5 हजार लोगों को भी आमंत्रित किया जाएगा. ये वे जिले हैं, जहां पहले नक्सलवाद का व्यापक प्रभाव था. आमंत्रित लोगों को परेड और अन्य कार्यक्रम देखने का अवसर मिलेगा.
वंदे मातरम की थीम पर सजेंगी झांकियां
इस बार राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रम में झांकियों का चयन प्रतियोगिता के आधार पर किया गया है. झांकियों की थीम वंदे मातरम रखी गई है. इनमें सिर्फ सरकारी विभाग ही नहीं, बल्कि आम लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है. सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी जनता को शामिल किया जाएगा. गुजरात में रह रहे देश के दूसरे राज्यों के लोग अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े कार्यक्रम पेश करेंगे.
आनंदमठ की थीम पर होगा विशेष नाटक
गृह सचिव ने बताया कि इस साल आयोजन की थीम आनंदमठ होगी. इसे ध्यान में रखते हुए विशेष नाटक का भी आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा नक्सल प्रभावित राज्यों के लोगों द्वारा गाए गए राष्ट्रगान का लोकार्पण भी किया गया है. आयोजन के जरिए देश की एकता, सांस्कृतिक विविधता और नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के अनुभवों को सामने लाने की कोशिश की जाएगी.
नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए निकलेगी बाइक रैली
राष्ट्रीय एकता दिवस की परेड में नशे के खिलाफ अभियान को लेकर भी विशेष कार्यक्रम होगा. इसके तहत ‘फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ थीम पर बाइक रैली निकाली जाएगी. इस आयोजन में 36 राज्यों की भागीदारी होगी. कार्यक्रम के लिए करीब 25 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है.
भारत पर्व 2026 में भी होंगे विशेष आयोजन
राष्ट्रीय एकता दिवस के साथ एकता नगर, गुजरात में भारत पर्व 2026 के आयोजन की भी तैयारी की जा रही है. इन कार्यक्रमों में देश की सांस्कृतिक विविधता, राष्ट्रीय एकता और विभिन्न राज्यों की परंपराओं को प्रदर्शित किया जाएगा. गृह सचिव गोविंद मोहन के अनुसार, इस बार के आयोजन में नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों के लोगों की भागीदारी और उनके अनुभवों को विशेष स्थान दिया जाएगा.
Source Credit: abplive.com
Read Full Story
4
Comments (0)
Login to join the conversation