14 Oct 2026, 03:11 PM
Ranji Trophy: डिफेंडिंग चैंपियन जम्मू-कश्मीर पर मंडराया हार का खतरा, 326 रनों के लक्ष्य का पीछा करते आधी टीम आउट
News Patrika
@newspatrika
Jammu-Kashmir vs Madhya Pradesh: जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश के बीच रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप-ए मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन जम्मू-कश्मीर ने मध्य प्रदेश से मिले 326 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए संकट में आ गई है। दरअसल, मुकाबले के चौथे दिन उसके शीर्ष क्रम के 5 बल्लेबाज महज 12 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। शीर्ष क्रम के पांच बल्लेबाजों के आउट होने के बाद जम्मू-कश्मीर पर हार का संकट मंडरा रहा है। समाचार लिखे जाने तक जम्मू-कश्मीर की टीम जीत से 290 रन से पीछे थी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)