Ramayana vs Godzilla Minus Zero: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ अमेरिका में मिली कड़ी टक्कर, जापानी फिल्म ने की रिकॉर्डतोड़ शुरुआत
07 Nov 2026, 05:27 PM

Ramayana vs Godzilla Minus Zero: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ अमेरिका में मिली कड़ी टक्कर, जापानी फिल्म ने की रिकॉर्डतोड़ शुरुआत

News Patrika
@newspatrika
Ramayana vs Godzilla Minus Zero: ‘डेडलाइन’ की रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर की ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ ने उत्तरी अमेरिका में अपने ओपनिंग डे और प्रीव्यू समेत 3.5 मिलियन डॉलर की कमाई की है। हालांकि, इसे जापानी मॉन्स्टर फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से कड़ी टक्कर मिल रही है, जिसने अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर कहीं बड़ी शुरुआत की है। जहां भारतीय महाकाव्य फिल्म के वीकेंड में 6 मिलियन डॉलर की ओपनिंग मिलने का अनुमान है, वहीं ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ ने केवल प्रीव्यू से ही 6.7 मिलियन डॉलर कमा लिए हैं और यह 30 मिलियन डॉलर से अधिक की वीकेंड ओपनिंग की ओर बढ़ रही है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation