‘रामायण 2’ से अब नहीं टकराएगी प्रभास की स्पिरिट, रणबीर ने संदीप रेड्डी वांगा को सीक्वल में होने वाली देरी की दी जानकारी
24 Oct 2026, 04:31 PM

‘रामायण 2’ से अब नहीं टकराएगी प्रभास की स्पिरिट, रणबीर ने संदीप रेड्डी वांगा को सीक्वल में होने वाली देरी की दी जानकारी

News Patrika
@newspatrika
Ramayana 2 Vs Spirit: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 2’ और प्रभास की ‘स्पिरिट’ को लेकर बॉक्स ऑफिस पर मुकाबले की चर्चा तेज हो गई है। प्रभास और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ पहले 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, अब इसकी रिलीज दिवाली 2027 के मौके पर तय किए जाने की घोषणा की गई है। इसी बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रणबीर कपूर ने ‘रामायण: पार्ट 2’ की रिलीज में संभावित देरी की जानकारी संदीप रेड्डी वांगा को दी थी। इसके बाद वांगा ने अपनी फिल्म को दिवाली पर रिलीज करने का फैसला किया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation