रामानंद सागर की ‘रामायण’ को Disney ने कर दिया था रिजेक्ट, मीटिंग में शॉर्ट्स पहनकर पहुंचे थे मेकर, ललित मोदी ने किया खुलासा
13 Oct 2026, 09:07 PM

रामानंद सागर की ‘रामायण’ को Disney ने कर दिया था रिजेक्ट, मीटिंग में शॉर्ट्स पहनकर पहुंचे थे मेकर, ललित मोदी ने किया खुलासा

News Patrika
@newspatrika
Ramanand Sagar Ramayana Disney Rejection: आज भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर स्ट्रीमिंग प्लटफॉर्मस का दबदबा है, लेकिन 1980 के दशक में टेलीविज़न इंडस्ट्री का ऐसा ही रुतबा था, क्योंकि वह तब शुरुआती दौर में थी। यह प्राइवेटाइजेशन से पहले का समय था, इसलिए भारतीय दर्शक सिर्फ सरकारी चैनल ‘दूरदर्शन’ ही देख सकते थे। उस दौरान रामानंद सागर की ‘रामायण’ और बी.आर. चोपड़ा की ‘महाभारत’ सबसे लोकप्रिय शो बन गए। हाल ही में एक इंटरव्यू में ललित मोदी ने दावा किया कि रामानंद सागर ने ‘रामायण’ के लिए फंडिंग के सिलसिले में उनसे कॉन्टैक्ट किया था, क्योंकि उस समय मोदी की Disney के साथ पार्टनरशिप थी। लेकिन डिज्नी के अधिकारियों ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया क्योंकि वे सागर के “हुलिए” से खुश नहीं थे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation