Madhya Pradesh
13 Oct 2026, 08:05 PM
वेतन मांगने पर बजट न होने का मिल रहा हवाला, नौकरी जाने का डर, राजगढ़ में आउटसोर्स कर्मचारियों का दर्द
News Patrika
@newspatrika
Rajgarh News : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सेवा करने वाले आउटसोर्स कर्मचारी खुद आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। किसी को 5 तो किसी को 7 महीने से वेतन नहीं मिला है। दिन-रात ड्यूटी करने के बावजूद खाते में पैसा नहीं पहुंचने से कर्मचारियों के सामने परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है। त्योहार सिर पर हैं, लेकिन घरों में राशन, बच्चों की फीस और मकान का किराया जुटाना मुश्किल हो रहा है। लंबे समय से भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों का आक्रोश अब फूटने लगा है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)