05 Nov 2026, 01:41 PM
राजस्थान पंचायत चुनाव: 171 ग्राम पंचायतों में वोटिंग, तिजारा में सबसे ज्यादा उत्साह
News Patrika
@newspatrika
राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में गुरुवार को कोटपूतली-बहरोड़ और खैरथल-तिजारा जिले की 171 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पंच और सरपंच चुनने को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कोटपूतली-बहरोड़ जिले की चार पंचायत समितियों की 108 ग्राम पंचायतों और खैरथल-तिजारा जिले की किशनगढ़बास व तिजारा पंचायत समितियों की 63 ग्राम पंचायतों में मतदान कराया जा रहा है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
7
Comments (0)