‘जिन पर महिलाओं की रक्षा की जिम्मेदारी है, वही आज उनके लिए खतरा बन रहे हैं’, महिला सुरक्षा को लेकर राहुल गांधी ने उठाये सवाल
05 Oct 2026, 03:31 PM

‘जिन पर महिलाओं की रक्षा की जिम्मेदारी है, वही आज उनके लिए खतरा बन रहे हैं’, महिला सुरक्षा को लेकर राहुल गांधी ने उठाये सवाल

Patrika
@patrika
Rahul Gandhi: दिल्ली में महिला प्रदर्शनकारियों और पत्रकारों के साथ कथित बदसलूकी के मुद्दे पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते हैं, वही उनके लिए खतरा बन रहे हैं। राहुल गांधी ने साकेत थाने का पूरा CCTV फुटेज सार्वजनिक करने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट ‘X’ पर कहा कि दिल्ली में इस समय जो हो रहा है, उसमें एक पैटर्न दिखाई देता है- जो महिला सवाल पूछती है, उसे चुप कराने की कोशिश की जाती है। उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान लोगों की हिरासत और महिला पत्रकारों की ओर से पुलिस पर लगाए गए आरोपों का भी जिक्र किया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation