Khandwa, Madhya Pradesh
08 Oct 2026, 12:20 PM
किशोर सम्मान पर बड़ा अपडेट: अनुपम खेर नहीं, ‘पंचायत’ के प्रधान जी रघुवीर यादव होंगे खंडवा में सम्मानित
News Patrika
@newspatrika
हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर दिए जाने वाले 29वें राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से अभिनेता रघुवीर यादव को नवाजा जाएगा। किशोर दा की पुण्यतिथि पर 13 अक्टूबर को खंडवा आयोजित कार्यक्रम में उन्हें ताम्रपत्र और पांच लाख रुपए की राशि सम्मान स्वरूप दी जाएगी। पूर्व में अभिनेता अनुपम खेर का नाम लगभग फाइनल बताया जा रहा था, लेकिन उन्होंने खंडवा आने में असमर्थता जताई, जिसके चलते यह सम्मान रघुवीर यादव की झोली में गया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)