Rajasthan
29 Oct 2026, 08:20 PM
राजस्थान: दीपोत्सव का बजट अटका, भगवान के दरबार में अंधेरा, अशोक गहलोत ने घेरा
ABP News
@abpnews

राजस्थान में देवस्थान विभाग के अधीन आने वाले करीब 460 राजकीय मंदिरों में दीपोत्सव का बजट अटकने को लेकर सियासी पारा पूरी तरह चढ़ गया है. कांग्रेस ने पांच दिवसीय दीपोत्सव के लिए प्रति मंदिर मात्र दो लीटर तेल और पचास दीयों के प्रावधान के बावजूद राशि जारी न होने पर सरकार को घेरा है.

वहीं, बीजेपी ने विपक्ष के तमाम आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि त्योहार से पहले सब कुछ ठीक हो जाएगा. वैसे राजस्थान में हर साल देवस्थान बोर्ड के मंदिरों को करीब महीने भर पहले ही 2 लीटर तेल और दीए दे दिए जाते थे, लेकिन इस साल अभी तक बजट भी मंजूर नहीं हुआ है.

कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार

बजट में फंसा पेंच

राजस्थान में देवस्थान बोर्ड द्वारा संचालित यानी सरकारी नियंत्रण वाले 462 मंदिरों में दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर बजट का पेच फंसने का मामला सामने आया है. सरकारी नियमों के मुताबिक पांच दिवसीय दीपोत्सव के दौरान प्रति मंदिर मात्र दो लीटर तेल और 50 मिट्टी के दीयों का प्रावधान रखा गया है, लेकिन त्योहार के ऐन वक्त तक बजट जारी न होने से मंदिरों में रोशनी, विशेष पूजा-अर्चना और अन्नकूट की तैयारियां प्रभावित होने की बात कही जा रही है. इसी प्रशासनिक प्रक्रिया को लेकर अब प्रदेश की सियासत गरमा गई है.

अशोक गहलोत ने घेरा

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए वार करते हुए कहा कि पीएम के जन्मदिन पर 33 लाख दीये जलाने वाली सरकार के राज में मंदिरों के दीपदान का मामूली बजट अटका हुआ है, जिससे विशेष शृंगार, भोग और अन्नकूट की व्यवस्था ठप होने के कगार पर है. उनके मुताबिक सरकार को सिर्फ डेढ़ लाख रुपए की रकम मंजूर करनी है, लेकिन मंदिरों के नाम पर सियासत करने वाली बीजेपी के राज में वह भी नहीं हो पा रहा है.

'भगवान के लिए बजट कब आएगा'

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने सवाल दागा कि भगवान के लिए बजट कब आएगा. उन्होंने कहा है कि जयपुर की जनता अपने स्तर पर दीप जलाएगी, लेकिन भगवान के दरबार में अंधेरा बर्दाश्त नहीं करेगी. उनके मुताबिक बीजेपी मंदिरों के नाम पर राजनीति करती है. लोगों के वोट लेती है, लेकिन उसके राज में मंदिरों को 2 लीटर तेल और 50 दीए मुहैया नहीं हो पा रहे हैं.

बीजेपी ने दिया जवाब

इस मामले में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि विपक्ष भ्रम फैला रहा है. सभी मंदिरों में दीपोत्सव पूरी भव्यता के साथ संपन्न होगा. जल्द ही फंड भी भेजा जायेगा. वहीं, मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि बीजेपी सरकार सनातन परंपराओं के संरक्षण के लिए समर्पित है और कांग्रेस पवित्र त्योहार पर बेवजह विवाद खड़ा कर रही है.

अब देखना यह है कि मामले के राजनीतिक रंग लेने के बाद राज्य की भजन लाल शर्मा सरकार इस मामले में गंभीर होकर जल्द ही कोई फैसला लेती है या फिर इस बार मंदिरों में आस्था के दीपक भगवान भरोसे ही जगमग होंगे. वैसे देवस्थान विभाग के मंत्री जोराराम कुमावत महीनों से निकाय और पंचायत चुनाव में व्यस्त हैं. उनके पास शायद भगवान के लिए वक्त ही नहीं है.

सिरोही में पंचायतीराज चुनाव की वोटिंग आज, 3.54 लाख मतदाता करेंगे मतदान

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2
Comments (0)