Indore, Madhya Pradesh
11 Nov 2026, 05:20 PM
इंदौर IDA में राजनीतिक नियुक्तियों की उल्टी गिनती शुरू, अध्यक्ष समेत 8 पदों पर तय होंगे नाम
News Patrika
@newspatrika
Indore news: मध्यप्रदेश में इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) में जल्द ही राजनीतिक बोर्ड काबिज होने वाला है, किसी भी दिन घोषणा हो जाएगी। अध्यक्ष के साथ दो उपाध्यक्ष व पांच संचालक भी प्रकट होंगे। नाम लगभ तय हो गए हैं सिर्फ अध्यक्ष को लेकर मंथन अंतिम दौर में चल रहा है। दावेदार तो ठीक उनके आकाओं ने पूरी ताकत लगा रखी है ताकि समर्थक के जरिए वे अपना वर्चस्व स्थापित कर सकें। ये जरूर है कि आइडीए में जमीनी कार्यकर्ताओं को काम करने का मौका मिलेगा। कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विशेष रुचि के चलते जहां विवाद नहीं थे उन प्राधिकरणों के साथ निगम और मंडलों में कार्यकर्ताओं की नियुक्ति कर दी थी। उसमें इंदौर खाली हाथ रहा जहां से किसी भी नेता को कोई पद नहीं मिला, लेकिन अब जल्द ही बहार आने वाली है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6
Comments (0)