'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
18 Oct 2026, 03:27 PM

'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा

ABP News
@abpnews

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास शनिवार देर रात अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं. इस घटना को लेकर पीएमओ ने मुआवजे का ऐलान किया है.

पीएमओ ने रविवार (18 अक्टूबर) को पीएम मोदी के हवाले से लिखा, "मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में लोगों की जान जाने की खबर से बहुत दुख हुआ. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हू." प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. इसके अलावा घायलों को पचास-पचास हजार रुपये दिए जाएंगे.

Distressed to learn about the loss of lives due to a mishap in Gwalior, Madhya Pradesh. My condolences to the bereaved families. Praying for the speedy recovery of the injured. An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each of those who lost their lives. The injured would be given Rs. 50,000: PM @narendramodi

— PMO India (@PMOIndia) October 18, 2026

राष्ट्रपति ने जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "ग्वालियर मध्य प्रदेश में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार दुखद है. मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं."

ग्वालियर, मध्य प्रदेश में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूँ और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ।

— President of India (@rashtrapatibhvn) October 18, 2026

एसएसपी ने क्या बताया
ग्वालियर के एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर जा रहे थे. छिनोर की ओर वाली सड़क पर खड़ी ढलान है, जहां भारी वाहनों का आना प्रतिबंधित है. उन्होंने कहा कि धान से लदा एक ट्रक पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर अचानक बेकाबू हो गया. ट्रक नीचे की ओर आया और मंदिर की बाहरी दीवार व गेट से जा टकराया. इस वजह से सड़क पर मौजूद श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए. मौके पर तैनात 2 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.

ये भी पढ़ें

‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’, कोलकाता हादसे के बाद बेटे ने बयां किया दर्द

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation