26 Oct 2026, 10:38 AM
पीएम मोदी की समय रैना के शो में कंटेस्टेंट राहिल ने उतारी नकल, सफेद कुर्ते में छाए, बोले- आज तक कोई चुनाव नहीं हारा
News Patrika
@newspatrika
PM Modi mimicry in Samay Raina Reality Show India’s Got Latent: कॉमेडी और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) का दूसरा सीजन इन दिनों दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है। शो के 8वें नए एपिसोड में एक कंटेस्टेंट ने अपने परफॉर्मेंस से ऐसा समां बांधा कि जज और दर्शक दोनों हंस-हंसकर लोटपोट हो गए। कंटेस्टेंट राहिल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंदाज की नकल करते हुए एक मजेदार एक्ट पेश किया, जिसमें उन्होंने चुनावों और शो के भविष्य को लेकर जमकर मजाक किया। इस एपिसोड में जज के तौर पर रैपर एमसी स्टेन, कॉमेडियन तन्मय भट्ट, मधुर विरली, रैपर अर्पित बाला और शो के होस्ट समय रैना (Samay Raina) मौजूद थे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)