गुजरात: एकता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, थोड़ी देर में करेंगे संबोधित
31 Oct 2026, 08:33 PM

गुजरात: एकता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, थोड़ी देर में करेंगे संबोधित

ABP News
@abpnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के केवडिया में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल हुए. पीएम मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती, राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर एकता की शपथ दिलाई. प्रधानमंत्री परेड की सलामी ले रहे हैं, थोड़ी देर में उनका संबोधन होगा.

#BREAKING | लौह पुरुष की जयंती, देश में 'रन फॉर यूनिटी' देखिए 'महादंगल' रोमाना ईसार खान (@romanaisarkhan) के साथ | @SidharthYadavIN | https://t.co/SMm0dUypVm #Gujrat #SardarPatel #PMModi #MahadangalOnABP #ABPNews https://t.co/tEtMTjHyBb

— ABP News (@ABPNews) October 31, 2026

राष्ट्रीय एकता दिवस सरदार पटेल के भारत को एक करने के योगदान और अनेकता में एकता की भावना को याद करने के लिए मनाया जाता है. इस समारोह में भारत की सांस्कृतिक झलक, शानदार प्रस्तुतियां, पुलिस और अर्धसैनिक बलों का अनुशासन और एक भव्य परेड देखने को मिली.

कार्यक्रम में पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के बेहतरीन कामों को दिखाया गया. इस बार के समारोह की सबसे बड़ी खासियत देश से सशस्त्र नक्सलवाद के खात्मे का जश्न मनाना रहा. परेड में BSF, CRPF, CISF, ITBP और SSB के जवानों के साथ-साथ उन राज्यों की पुलिस के दल भी शामिल हुए, जिन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ इस लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है.

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की ओर से 'नक्सल मुक्त भारत' विषय पर एक नाट्य प्रस्तुति दी जा रही है. इसमें वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित 126 जिलों के करीब 2,000 कलाकारों ने हिस्सा लिया.

(खबर अपडेट हो रही है)

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
7

Comments (0)

Login to join the conversation