10 Nov 2026, 09:02 PM
Pixel Watch 5 vs Fitbit Edge : Pixel Watch 5 या Fitbit Edge, पैसा लगाने से पहले जान लें दोनों की खासियत
ABP News
@abpnews

Pixel Watch 5 vs Fitbit Edge : आजकल कुछ लोग ऐसी स्मार्टवॉच पसंद करते हैं जो बिना बार-बार परेशान किए उनकी हेल्थ और फिटनेस का रिकॉर्ड रखे. तो कुछ चाहते हैं कि कलाई से ही कॉल उठाने, मैसेज देखने और अलग-अलग ऐप यूज करने जैसे काम हो जाएं. ऐसे में सही डिवाइस चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. ऐसे में Google का Fitbit Edge उन लोगों के लिए पेश किया गया है जिन्हें फिटनेस ट्रैकिंग के साथ छोटी डिस्प्ले भी चाहिए. वहीं Pixel Watch 5 में फिटनेस फीचर्स के साथ कई स्मार्टवॉच वाले ऑप्शन मिलते हैं, हालांकि दोनों की कीमत में काफी अंतर है. इसलिए खरीदने से पहले यह जानना जरूरी है कि कौन सी डिवाइस आपके काम की ज्यादा सुविधाएं देती है और किस पर पैसा खर्च करना बेहतर रहेगा.

डिजाइन और डिस्प्ले में कितना है अंतर?

इन दोनों डिवाइस के डिजाइन में बड़ा अंतर है. Pixel Watch 5 में 1.2 इंच और 1.4 इंच की गोल डिस्प्ले के ऑप्शन मिलते हैं. इसमें एल्युमिनियम बॉडी और Gorilla Glass 5 की सुरक्षा दी गई है. इसकी स्क्रीन 3,000 निट्स तक की ब्राइटनेस देती है. वहीं Fitbit Edge में 1.34 इंच की AMOLED डिस्प्ले है और Edge में Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन मिलता है.

हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग में कौन आगे?

हेल्थ ट्रैकिंग के मामले में दोनों काफी हद तक सेम हैं. यह दोनों Google Health ऐप से जुड़ते हैं और हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, स्किन टेम्परेचर, नींद और दूसरी फिटनेस एक्टिविटी को ट्रैक कर सकते हैं. इनमें ऑटोमैटिक वर्कआउट डिटेक्शन की सुविधा भी है. Fitbit Edge में इन-बिल्ट GPS दिया गया है, जिससे फोन साथ रखे बिना भी रनिंग और वॉकिंग ट्रैक की जा सकती है, हालांकि Pixel Watch 5 में ड्यूल-फ्रीक्वेंसी GPS मिलता है, जो ज्यादा सटीक लोकेशन ट्रैकिंग में मदद करता है. इसमें रनिंग के दौरान वर्टिकल मूवमेंट और ग्राउंड कॉन्टैक्ट टाइम जैसे अतिरिक्त आंकड़े भी मिलते हैं.

यह भी पढ़ें - Samsung Phone Discount : 1 लाख से ज्यादा वाला Samsung फोन अब 50 हजार से कम में! Amazon पर खास डील

स्मार्ट फीचर्स में Pixel Watch 5 आगे

Fitbit Edge में नोटिफिकेशन देखने और कुछ प्रीसेट जवाब भेजने की सुविधा है, लेकिन कॉल करने या रिसीव करने के लिए स्पीकर और माइक नहीं मिलता है. इसमें NFC भी नहीं है, ऐसे में Google Wallet से पेमेंट नहीं कर सकते हैं. वहीं Pixel Watch 5 में Wear OS मिलता है. इसमें थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड करने, कॉल करने, मैसेज का जवाब देने, Gemini यूज करने और स्मार्ट होम डिवाइस कंट्रोल करने की सुविधा है.

भारत में कितनी है कीमत और कब हुआ लॉन्च?

Google Pixel Watch 5 को भारत में अगस्त 2026 में लॉन्च किया गया था. इसके 41mm मॉडल की कीमत 42,900 रुपये और 45mm मॉडल की कीमत 45,900 रुपये है. वहीं Fitbit Edge को अक्टूबर 2026 में पेश किया गया था. अमेरिका में इसकी बिक्री 27 अक्टूबर से शुरू हुई. इसकी कीमत 179.99 डॉलर (करीब 17,200 रुपये) है.भारत में इसकी कीमत रिटेलर और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है.

यह भी पढ़ें - Xiaomi 18 Pro Series Launch : फोन के डिजाइन में बड़ा बदलाव! Xiaomi 18 Pro Series इस दिन होगी लॉन्च

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
8
Comments (0)