जब अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को एक सैनिक ने हड़का दिया... क्या है पूरा मामला
12 Nov 2026, 08:22 PM

जब अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को एक सैनिक ने हड़का दिया... क्या है पूरा मामला

ABP News
@abpnews

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ महाभियोग से बचने के बाद अब नए विवाद में फंस गए हैं. वेटरन्स डे समारोह पर वर्जीनिया स्थित आर्लिंगटन नेशनल सेमेट्री पहुंचे हेगसेथ को फोटोशूट के दौरान एक सैनिक ने हड़का दिया. आर्लिंगटन नेशनल सेमेट्री से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो टॉम्ब ऑफ द अननोन सोल्जर के सामने सीढ़ियों पर फोटो खिंचवाते दिखे.

हेगसेथ के साथ इस दौरान उनकी वाइफ जेनिफर, चीफ ऑफ स्टाफ रिकी बुरिया, डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ पैट्रिक वीवर और वरिष्ठ सलाहकार तमी राडाबाग भी नजर आए. फोटो खिंचवाने के दौरान किसी की जोर से हंसने की आवाज आने पर टॉम्ब की सुरक्षा में तैनात एक सैनिक ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के सलाहकारों और स्टाफ के ग्रुप को जमकर फटकार लगाई.

हड़काते हुए सैनिक ने क्या कहा
सैनिक ने फटकार लगाते हुए सख्त लहजे में कहा कि थोड़ा तो सम्मान दो. इस मामले पर पेंटागन प्रवक्ता सीन पार्नेल का बयान आया है. उन्होंने कहा, 'इस गंभीर दिन को मनाते समय, एक सैनिक ने सही और सम्मानजनक तरीके से सभी को मर्यादा बनाए रखने की याद दिलाई. पूरे विभाग ने अमेरिका को सुरक्षित रखने के लिए हमारे सैनिकों के बलिदानों का हमेशा सम्मान किया है और हमेशा करते रहेंगे.'

आर्लिंगटन नेशनल कब्रिस्तान
आर्लिंगटन नेशनल कब्रिस्तान अमेरिका के सबसे पवित्र युद्ध स्मारकों में से एक है, जहां प्रथम विश्व युद्ध, द्वितीय विश्व युद्ध और कोरियाई युद्ध के अज्ञात सैनिकों के अवशेष हैं. 1948 से सेना की तीसरी इन्फैंट्री रेजिमेंट के जवान हर मौसम में चौबीसों घंटे इसकी पहरेदारी करते हैं. बता दें कि वेटरन्स डे के कार्यक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अलावा उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी शामिल हुए थे.

टला नहीं है महाभियोग का खतरा
अमेरिकी कांग्रेस में एक दिन पहले ही हेगसेथ अपने खिलाफ लाए गए महाभियोग प्रस्ताव से बाल-बाल बचे थे. रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी के लाए गए और डेमोक्रेट्स द्वारा समर्थित इस प्रस्ताव को मंगलवार को रोक दिया गया था. जनवरी 2027 में कांग्रेस के दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स का कंट्रोल होने के बाद उन पर फिर से महाभियोग का खतरा मंडरा सकता है.

ये भी पढ़ें

कौन हैं किम्बर्ली पॉवेल? जिनके साथ भी था जेन्सेन का अफेयर, एनवीडिया केस में नया किरदार

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation