Ujjain, Madhya Pradesh
28 Sep 2026, 12:05 PM
पिता के बनवाए मकान में ही रहेंगे एमपी के सीएम मोहन यादव के परिजन, दो मंजिला बिल्डिंग का बड़ा हिस्सा टूटा
Patrika
@patrika
CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुश्तैनी मकान उज्जैन में है जिसे ढहाया जा रहा है। इसका एक बड़ा हिस्सा तोड़ दिया गया है। उज्जैन में सिंहस्थ के लिए रोड चौड़ी की जा रहीं हैं जिसके लिए सीएम मोहन यादव का मकान भी तोड़ना पड़ रहा है। उन्होंने खुद कुदाल चलाकर मकान तोड़ने की कार्यवाही शुरु की। यह दो मंजिला मकान सीएम मोहन यादव के पिता ने बड़ी मेहनत से बनवाया था। खजूरवाली मस्जिद गणेशचौक तक मार्ग चौड़ीकरण के अंतर्गत आ रहे इस मकान का 2.9 मीटर का बड़ा हिस्सा तोड़ा जाएगा। हालांकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के परिजन इसी मकान में रहेंगे। वे अपने पुश्तैनी मकान को छोड़कर नहीं जाएंगे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6
Comments (0)