13 Nov 2026, 08:51 AM
Sandpapergate Case: बॉल-टैम्परिंग स्कैंडल अपने पूर्व साथी उस्मान ख्वाजा पर भड़के पैट कमिंस, प्रेस कॉन्फ्रेंस में तोड़ी चुप्पी
News Patrika
@newspatrika
Pat Cummins denies Usman Khawaja new Sandpapergate revelat: उस्मान ख्वाजा की ऑटोबायोग्राफी ‘सब्र’ ने साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान 2018 के बॉल-टैम्परिंग स्कैंडल के पुराने जख्मों को ताजा कर दिया है, जिसके तहत उस समय के कप्तान और उप-कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर एक साल का कॉम्पिटिटिव क्रिकेट बैन लगा था, जबकि कैमरन बैनक्रॉफ्ट को भी प्रतिबंध का सामना करना पड़ा था। इस मामले में अब ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुलगते सवालों के जवाब देने पड़े हैं। इसके साथ ही कमिंस ने ख्वाजा पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। ख्वाजा की ऑटोबायोग्राफी में 2018 के साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान बॉल-टैम्परिंग स्कैंडल के नए दावों को कमिंस ने पूरी तरह बकवास बताया है। इसके साथ ही उन्होंने ख्वाजा पर खिलाड़ियों की जिंदगी और इज्जत से खिलवाड़ करने करने का आरोप लगाया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
7
Comments (0)