14 Nov 2026, 12:46 PM
संसद सुरक्षा चूक मामला: दोनों मुख्य आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने माना दहशत फैलाने की थी साजिश
News Patrika
@newspatrika
Parliament Security Breach Case: दिल्ली की एक विशेष अदालत ने संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में आरोपी सागर शर्मा और मनोरंजन डी की दूसरी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है। विशेष एनआईए (NIA) जज किरण बंसल ने कहा कि चार्जशीट, सप्लीमेंट्री चार्जशीट, गवाहों के बयान और दस्तावेजी सबूतों के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत लगाए गए आरोपों को प्रथम दृष्टया साबित करने के लिए पर्याप्त आधार मौजूद हैं। ऐसे में UAPA की धारा 43D(5) के तहत जमानत पर लगी वैधानिक रोक लागू होती है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
11
Comments (0)