04 Oct 2026, 10:20 AM
छपरा में बाढ़ से बदहाली पर फूटा पप्पू यादव का गुस्सा, बोले- जिस इलाके ने 5 मुख्यमंत्री दिए, वो आज भूखा मर रहा
Patrika
@patrika
Pappu Yadav On Flood: बिहार में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने और कई जगहों पर तटबंधों को नुकसान पहुंचने के कारण सारण और कई अन्य जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने राज्य सरकार और जन प्रतिनिधियों पर हमला बोला है। पप्पू यादव ने कहा कि इस इलाके में हालात 2017 और 2020 की आपदाओं से कहीं ज्यादा खराब हैं। उन्होंने इसे सिर्फ आम बाढ़ नहीं, बल्कि ‘महाप्रलय’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस जमीन ने देश को पहला राष्ट्रपति और बिहार को पांच मुख्यमंत्री दिए, आज वहां के लोग पांच दिनों से भूखे हैं और तटबंधों पर बेसहारा पड़े हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)