24 Nov 2026, 07:18 PM
Exclusive: जैश आतंकी मसूद इलयास कश्मीरी का कबूलनामा! हमारे ISI से लिंक, रावलाकोट में कैंप
ABP News
@abpnews

भारत जब भी पाकिस्तान के आतंक प्रेम का खुलासा करता है, हर बार वो बेशर्मी से सबूत मांगने लगता है. SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग में भारत आए पाकिस्तान के पर्यावरण मंत्री मुसादिक मलिक ने भी 2 दिन पहले पाकिस्तान की ओर से आतंक को प्रायोजित करने के सबूत भारतीय मीडिया से मांगे थे. इस बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मौजूद आतंकी कैंपों और आतंकी कमांडरो के साथ पाकिस्तान की एजेंसियों के संबंधों का खुलासा हुआ है.

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पिछले साढ़े 5 महीने से विरोध प्रदर्शन चल रहा है. इसका हल निकालने के लिए पाकिस्तान परस्त राजनीतिक पार्टियों और जमातों ने कल राजधानी इस्लामाबाद में पूंछ ऐवान नाम से बैठक और चर्चा की थी.

बैठक में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का कमांडर और UAPA के तहत घोषित आतंकी मसूद इलयास कश्मीरी उर्फ अबू मोहम्मद भी मौजूद था. बैठक के दौरान जैश ए मोहम्मद के आतंकी कमांडर ने सार्वजनिक रूप से खुलासा किया कि आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का आतंकी कैंप रावलाकोट में स्थित है, जो पिछले साढ़े 5 महीने से विद्रोह और प्रदर्शन का गढ़ बना हुआ है.

आतंकी मसूद इलयास कश्मीरी का बयान

आतंकी मसूद इलयास कश्मीरी ने पाकिस्तान परस्त राजनीतिक पार्टियों और जमातों के सामने बयान दिया. उसने कहा कि PoK में जो भी हिंसा हो रही है, उसमें उसके आतंकी, जो जम्मू कश्मीर में आतंक फैलाने जाते हैं उनका कोई लेना देना नहीं है. आतंकी मसूद इलयास कश्मीरी ने अपनी और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों (ISI) के बीच संबंधों का भी सार्वजनिक रूप से खुलासा किया.

उसने कहा कि इस्लामाबाद में खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने उसके साथ बैठक करके उसे 22 लोगों की लिस्ट दी थी, जो कथित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के आतंकी थे और रावलाकोट में चल रहे प्रदर्शन में शामिल थे.

आतंकी मसूद इलयास कश्मीरी का खुलासा

हालांकि मसूद इलयास कश्मीरी ने कहा कि जिन लोगों की उन्हें लिस्ट दी गई वो और जो प्रदर्शन में शामिल थे वो आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के नहीं थे. आतंकी मसूद इलयास कश्मीरी ने सार्वजनिक रूप से खुलासा करते हुए ये कहा कि पीओके के पुंछ जिले के धर्मसाल इलाके में जैश ए मोहम्मद का एक मरकज है. हालांकि, वहां पर रहने वाले आतंकी किसी भी पाकिस्तान परस्त राजनीतिक पार्टी के नेता के घर को घेरने में शामिल नहीं हैं.

आतंकी कमांडर ने क्या की थी मांग

मसूद इलयास कश्मीरी ने कहा की रावलाकोट में हालत खराब हो गई है. अवामी एक्शन कमिटी (JAAC) जिसके नेतृत्व में साढ़े 5 महीने से प्रदर्शन और विद्रोह चल रहा है, उसने ऐलान किया है कि अब बात हाथ से निकल गई है. पाकिस्तान रेंजर्स की जगह उन पर सेना और एयरफोर्स से हमला करें. आतंकी मसूद इलयास कश्मीरी ने बैठक में कहा कि जैश ए मोहम्मद और अवामी ऐक्शन कमेटी की आपस में दुश्मनी थी, लेकिन जब लोगों को मारा जाने लागा तो वो खुद 5 बार अवामी एक्शन कमेटी के लोगों से मिला.

इसके साथ ही आतंकी कमांडर ने मांग की कि सभी पाकिस्तान परस्त जमात और राजनीतिक पार्टी के लोग रावलाकोट चलें और अवामी एक्शन कमेटी के लोगों से बात करें.  इन लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी जैश ए मोहम्मद की होगी. आतंकी मसूद इलयास कश्मीरी ना सिर्फ UAPA के तहत आतंकी घोषित है, बल्कि 2018 के सुंझवां आतंकी हमले का मास्टरमाइंड भी है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
7
Comments (0)