27 Nov 2026, 07:53 PM
पाकिस्तान की हरकतें बेनकाब, भारतीय नामों से फर्जी अकाउंट बनाकर तनाव फैलाने की कोशिश
ABP News
@abpnews

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की तरफ से छद्म भारतीय नाम का प्रयोग कर बड़े पैमाने पर डिजिटल दुष्प्रचार अभियान चलाने का खुलासा भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया एजेंसियों की जांच में हुआ है. एजेंसियों के मुताबिक पाकिस्तान ना सिर्फ भारत में डिजिटल दुष्प्रचार कर रहा है बल्कि इस दुष्प्रचार नेटवर्क से जुड़े कई सोशल मीडिया अकाउंट भारत में भ्रम और सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.

भारतीय खुफिया एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि भारत में भ्रम और सांप्रदायिक तनाव के अलावा इस नेटवर्क का मकसद भारत की आंतरिक सुरक्षा, सामाजिक एकता और सरकारी संस्थाओं पर लोगों के भरोसे को कमजोर करना भी है और इसके लिए जम्मू-कश्मीर, मणिपुर, पंजाब, सांप्रदायिक तनाव, जातीय विवाद और देश में होने वाले विरोध प्रदर्शनों जैसे मुद्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है. जांच के मुताबिक पाकिस्तान से जुड़े ये अकाउंट छोटी-छोटी स्थानीय घटनाओं को बड़ा राष्ट्रीय संकट बताकर पेश करते हैं. इसके लिए पुराने वीडियो, फर्जी तस्वीरें, बदली हुई ऑडियो और AI से बनाए गए वीडियो का इस्तेमाल किया जाता है.

पंजाब-हरियाणा के फेक वीडियो
भारतीय खुफिया एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान से चलाए जा रहे इस दुष्प्रचार अभियान का एक बड़ा तरीका पुराने वीडियो और तस्वीरों का इस्तेमाल करना है. मध्य प्रदेश, झारखंड और पंजाब-हरियाणा सीमा पर जो घटनाएं 2022 और 2024 में हुई, उन्हें नवंबर 2026 में फिर से पोस्ट करके फैलाया गया साथ ही वीडियो में गलत तारीख और झूठे दावे भी जोड़े गए.

भारतीय सेना को बना रहे निशाना
पाकिस्तान के संचालित फेक न्यूज नेटवर्क का सबसे बड़ा निशाना भारतीय सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े बड़े अधिकारी हैं. 17 नवंबर को @annu2030 और @RedDeFactoIND नाम के अकाउंट से चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान का एक फेक AI वीडियो शेयर किया, जिसमें दावा किया गया कि जनरल चौहान ने पाकिस्तान की सेना को जमीन, हवा, समुद्र और साइबर युद्ध में भारत से बेहतर बताया है. ये वीडियो 45 हजार से ज्यादा बार देखा गया और ये फेक AI वीडियो था जिसे सेना की फैक्ट चेक यूनिट मिथबस्टर्स ने फैक्ट चेक भी किया था.

अजीत डोभाल का डीपफेक वीडियो
22 अक्टूबर को @RedDeFacto अकाउंट से NSA अजीत डोभाल का एक डीपफेक वीडियो शेयर किया गया और इसमें 2019 के उनके पुराने भाषण को बदलकर उनके नाम से आपत्तिजनक बयान जोड़ दिए गए. इस वीडियो को करीब 3 लाख 89 हजार बार देखा गया. बाद में PIB फैक्ट चेक ने इस दावे को गलत बताया. भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को भी 14 से 16 अक्टूबर के बीच कई बार पाकिस्तानी दुष्प्रचार एकाउंट्स के द्वारा निशाना बनाया गया जिसे 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा.

16 अक्टूबर को सेना प्रमुख की नेपाल यात्रा की तस्वीरों को जहां दूसरी वीडियो के साथ पाकिस्तान दुष्प्रचार एकाउंट्स ने जोड़ कर फर्जी वीडियो फैलाई तो एयर चीफ मार्शल को लेकर भी 31 अक्टूबर को झूठे दावे किए गए और 30 सितंबर को एक सिख रेजिमेंट के मेजर की तस्वीर को किसी दूसरे देश के वीडियो पर लगाकर दावा किया गया कि उन्हें मेक्सिको में गिरफ्तार किया गया है इस पोस्ट को 5 लाख 69 हजार से ज्यादा बार देखा गया.

जांच में सबसे बड़ी चिंता सामने आई है कि भारत में फर्जी वीडियो के जरिए फेक न्यूज चला रही पाकिस्तान की दुष्प्रचार ब्रिगेड की वीडियोज ना सिर्फ़ लाखों व्यूज़ मिल रहे है बल्कि जब तक इन झूठी AI वीडियो ऑफ़ फैक्ट चेक किया जाता है तब तक कुछ आम भारतीय और राजनैतिक पार्टियो के नेता भी इसे सच मान कर शेयर करने लगते है.

भारत में सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश
पाकिस्तानी फेक न्यूज ब्रिगेड भारत में सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए भी लगा हुआ है. वही अकाउंट्स जो भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के ख़िलाफ़ AI वीडियो बना कर प्रचारित करते है. उन्ही अकाउंट का नेटवर्क भारत में साम्प्रदायिक तनाव की नियत से फर्जी वीडियो फैला रहा है. 10 नवंबर को @cutegirlindia21 और @indiantiwari01 नाम के अकाउंट से दावा किया गया कि गाजियाबाद में पांच मस्जिदें गिरा दी गई हैं और नमाज पढ़ रहे लोगों पर पुलिस ने गोलीबारी की है.

15 नवंबर को इसी अकाउंट से दावा किया गया कि कोलकाता पुलिस ने नमाज के दौरान मुस्लिमों पर गोली चलाई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 17 नवंबर को @annu2030 अकाउंट से दावा किया गया कि पश्चिम बंगाल में RSS के लोगों ने एक चर्च में आग लगा दी, जिसमें पांच ईसाइयों की मौत हो गई. ये तीनो दावे झूठे थे ना ही मस्जिदें गिराई गई थीं, न ही पुलिस ने गोलीबारी की थी और न ही चर्च में आग लगाने की ऐसी कोई घटना हुई थी. इन तीनों वीडियो को लाखों भारतीयों ने देखा था.

जम्मू कश्मीर पुलिस निशाने पर
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के अभियान पाकिस्तान की दुष्प्रचार ब्रिगेड के सबसे जायदा निशाने पर रहते हैं. 11 नवंबर को कुलगाम में CRPF पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें CRPF के तीन जवान घायल हुए थे. पाकिस्तानी फेक न्यूज़ ब्रिगेड ने रिटायर्ड भारतीय सैन्य अधिकारियों की डीपफेक वीडियो बना कर इसे “फाल्स फ्लैग” नाम से शेयर करना शुरू कर दिया. इस डीपफेक वीडियो को @HinduReformer और @RedDeFactoIND ने पोस्ट किया था जो पाकिस्तान की फेक न्यूज़ ब्रिगेड का हिस्सा हैं और वीडियो को करीब 54 हजार बार देखा गया था.

अगले दो दिनों में @cutegirlindia21 और @indiantiwari01 ने एक कथित टीवी चैनल की फर्जी वीडियो पोस्ट करके दावा किया कि इस हमले की योजना बड़े राजनीतिक नेताओं ने बनाई थी. साथ ही दो लापता SPO की हत्या को लेकर भी पाकिस्तानी फेक न्यूज़ ब्रिगेड ने झूठे दावे किए और इस झूठे पाकिस्तानी अभियान को 1 लाख 79 हजार से ज़्यादा लोगों ने देखा.

पाकिस्तानी फेक न्यूज़ ब्रिगेड के अकाउंटस ने भारत-चीन सीमा विवाद से लेकर BRICS तक में फ़र्ज़ी AI वीडियो के आधार पर भारत में इनफार्मेशन वारफेयर चलाने की कोशिश की और जब बलोच लिबरेशन आर्मी के तत्कालीन प्रमुख बशीर जेब को BLA की शूरा ने हटाया तो इसी पाकिस्तानी ब्रिगेड ने झूठ फैलाया कि बशीर जेब का भारत में इलाज चल रहा है.

खुफिया एजेंसियों की जांच में सामने आया कि पाकिस्तान से संचालित फेक न्यूज़ अभियान का सबसे अहम तरीका भारतीय पहचान के साथ फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाना है. ये अकाउंट हिंदू नामों, जातियों, क्षेत्रीय पहचानों और स्थानीय न्यूज पेज जैसे नामों का इस्तेमाल करते हैं, ताकि देखने वालों को लगे कि ये भारत के आम नागरिकों के अकाउंट हैं.

किन नामों से बनाए फर्जी हैंडल
‘अनुषी तिवारी’ नाम से जुड़ा पाकिस्तानी अकाउंट नेटवर्क इसका सबसे बड़ा उदाहरण है इसमें @annu2030, @cutegirlindia21 और @indiantiwari01 जैसे हैंडल शामिल हैं. ये अकाउंट अलग-अलग मुद्दों पर एक साथ सक्रिय रहते हैं. एक ही सप्ताह में @annu2030 ने गाजियाबाद में मस्जिदों को लेकर फर्जी खबर फैलाई और फिर करतारपुर और फिर सिख पहचान से जुड़े मुद्दों पर झूठी पोस्ट करना शुरू कर दिया. इसी तरह @Clashfire_ नाम के अकाउंट ने कश्मीर के मुद्दे के साथ-साथ 12 अक्टूबर को झूठी पोस्ट फैलायी कि दिल्ली में स्थानीय प्रदर्शनकारियों को पीटने के लिए भारतीय सेना तैनात की गई है.

खुफिया एजेंसियों की जांच में एक खास मोडस ऑपरेंडी सामने आई, जिससे साबित हो रहा है कि भारत में सरकारी दुष्प्रचार अभियान में सीधा पाकिस्तान की सरकारी एजेंसियां शामिल हैं. जिस भी फ़र्ज़ी वीडियो को @RedDeFacto और @RedDeFactoIND जैसे अकाउंट से पोस्ट किया जाता है उसे पाकिस्तान के सरकारी और प्राइवेट मीडिया संस्थान और सरकारी समाचार एजेंसियां भी उसी दावे को अपनी खबरों में जगह देती हैं और इससे ऐसा दिखाने की कोशिश होती है कि एक ही खबर की पुष्टि कई अलग-अलग स्रोतों ने की है.

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय एजेंसियां फ़र्ज़ी जानकारी फैलाने वाले इन पाकिस्तानी अकाउंट्स को रोकने के लिए समय समय पर ऐसे अकाउंट्स को भारत में withheld करवाती रहती हैं, लेकिन withheld होने के अगले ही दिन एक नया अकाउंट बन कर तैयार हो जाता है जो पहले की तरफ फर्ज़ी AI वीडियो को फैलाने लगता है. ऐसे में भारतीय एजेंसियों का जोर है कि पाकिस्तान से संचालित दुष्प्रचार अभियान को realtime ट्रैक करके रियलटाइम फैक्ट चेक किया जाए ताकि पाकिस्तान की तरफ से संचालित वीडियो और फर्जी खबर को फैलने का मौका ना मिले.

ये भी पढ़ें

Explained: IBM का भारतीयों को 3 हफ्ते का अल्टीमेटम! आखिर क्यों टूटा मुसीबतों का पहाड़?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
12
Comments (0)