05 Oct 2026, 06:12 PM
PCB ने पाकिस्तान टीम को WCL खेलने के लिए दी मंजूरी, लेकिन रख दी भारतीय खिलाड़ियों के माफी मांगने की शर्त
Patrika
@patrika
PCB on WCL: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यूएई में खेली जा रही वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (WCL) में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान चैंपियंस टीम को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) देने के लिए राजी हो गया है। लेकिन इसके साथ ही उसने शर्तों का पेच फंसा दिया है। डब्ल्यूसीएल सूत्रों के की मानें तो पीसीबी ने टूर्नामेंट के मैनेजमेंट से कुछ भरोसा मांगा है, जिसमें यह भी शामिल है कि अगर भारतीय खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेते हैं, तो उन्हें कोई एतराज नहीं होगा। इसके साथ ही उसने पिछले साल के एडिशन के दौरान पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरने के लिए भारतीय खिलाड़ियों से लिखित में माफी भी मांगने की शर्त भी रखी है। हालांकि, मैनेजमेंट ने पीसीबी की किसी भी मांग पर सहमति नहीं जताई है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)