07 Nov 2026, 07:43 PM
Oppo Smartphone Launch: पावर बैंक को टक्कर देगा स्मार्टफोन! Oppo के नए फोन में 12000mAh बैटरी
ABP News
@abpnews

Oppo Smartphone Launch : स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी की मांग लगातार बढ़ रही है. अब तक ज्यादातर कंपनियां अपने फोन में 5,000mAh से लेकर 7,000mAh तक की बैटरी दे रही हैं. वहीं अब Oppo भी इसी दिशा में एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है. कंपनी एक ऐसे स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसमें 12,000mAh की बैटरी दी जा सकती है. अगर ऐसा होता है तो यह Oppo का अब तक की सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन हो सकता है. खास बात यह है कि इस फोन की जानकारी लॉन्च से पहले ही चीन के एक सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर सामने आई है, हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके नाम या लॉन्च से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

Oppo A7 Pro Max का टूट सकता है रिकॉर्ड

12,000mAh की बैटरी वाला नया फोन बैटरी के मामले में Oppo A7 Pro Max को पीछे छोड़ सकता है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन को सितंबर में चीन के बाहर कुछ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था. इसके 6GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 599 यूरो (करीब 61,000 रुपये) रखी गई थी. Oppo A7 Pro Max में 10,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसमें Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और Adreno 629 GPU मिलता है. फोन में 8GB तक LPDDR4x रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है.

Oppo के नए फोन में 12,000mAh बैटरी

रिपोर्ट के मुताबिक, Oppo के एक स्मार्टफोन को चीन के डेटाबेस पर देखा गया है. लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि कंपनी जल्द ही इसे बाजार में उतार सकती है, हालांकि फिलहाल फोन का मार्केटिंग नाम सामने नहीं आया है. इस लिस्टिंग में सबसे ज्यादा ध्यान इसकी बैटरी ने खींचा है. रिपोर्ट के अनुसार, फोन में 11,640mAh की रेटेड कैपेसिटी वाली बैटरी मिल सकती है. इसकी टिपिकल कैपेसिटी 12,000mAh बताई जा रही है. इसके अलावा लिस्टिंग से फोन में 5G कनेक्टिविटी मिलने के संकेत भी मिले हैं. इसकी कीमत, लॉन्च डेट और बाकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें - Motorola Signature 27 Launch : 7 साल तक चलेगा Motorola का नया फोन? 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च

Oppo A7 Pro Max में 120Hz AMOLED डिस्प्ले

Oppo A7 Pro Max में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसका रेजोल्यूशन 1,272 बाय 2,772 पिक्सल है. स्क्रीन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 330Hz तक का टच सैंपलिंग रेट और HBM मोड में 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है.

यह भी पढ़ें - YouTube Tamba App : फॉलोअर्स से प्राइवेट चैट तक, YouTube के नए ऐप Tamba में क्या होगा खास?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1
Comments (0)