Ujjain News : “संपत्ति बढ़ा रहे, जमीनों पर कर रहे कब्जा “, देश के 2 बड़े धर्माचार्यों से साधु-संतों के आचरण पर मांगी राय
Ujjain, Madhya Pradesh 24 Oct 2026, 09:31 AM

Ujjain News : “संपत्ति बढ़ा रहे, जमीनों पर कर रहे कब्जा “, देश के 2 बड़े धर्माचार्यों से साधु-संतों के आचरण पर मांगी राय

News Patrika
@newspatrika
Ujjain News : मोह-माया त्यागने का उपदेश देनेवाले साधु-संत, धन-संपत्ति बढ़ाने में लगे हैं। मठ, आश्रमों के लिए सरकारी पैसा मांगा जा रहा है, जमीनों का अवैध कब्जा किया जा रहा है। साधु संतों के ऐसे आचरण पर उज्जैन में चिंता जताई गई है। अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने इस संबंध में देश के 2 बड़े धर्माचार्यों से राय मांगी है। महासंघ ने सनातन धर्म के त्योहारों के स्वरूप में आ रहे बदलावों, परंपराओं के उल्लंघन और अन्य धार्मिक विषयों पर भी चिंता जताते हुए जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज तथा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को पत्र लिखकर शास्त्रीय समाधान मांगा है। महासंघ के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. महेश पुजारी द्वारा भेजे गए इस पत्र में संतों की भूमिका और धार्मिक आयोजनों की प्रामाणिकता को लेकर मुख्य बिंदु उठाए गए हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation