पत्रिका लाइव मरीज के साथ एक ही अटेंडर को मिलेगी जिला अस्पताल के वार्डो में एंट्री,अतिरिक्त व्यक्ति के प्रवेश पर चुकाने होंगे 10 रुपये
Bhopal, Madhya Pradesh 27 Nov 2026, 07:30 PM

पत्रिका लाइव मरीज के साथ एक ही अटेंडर को मिलेगी जिला अस्पताल के वार्डो में एंट्री,अतिरिक्त व्यक्ति के प्रवेश पर चुकाने होंगे 10 रुपये

News Patrika
@newspatrika
जिला अस्पताल के अंदर होने वाली चोरी की घटनाओं और नशा के मामले के साथ वार्डो में होने वाली भीड़ से निपटने के लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस पर रोकथाम के लिए नई व्यवस्था लागू की है। लंबे समय से जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ वार्डो में उनके परिजनों एवं रिश्तदारों की भीड़ से वार्डो में फैल रही अव्यवस्था को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने वार्ड में भर्ती मरीज के साथ एक ही अटेंडर के रुकने की व्यवस्था लागू की है। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए एक निजी कंपनी को टेंडर दिया गया है,जो अस्पताल के गेट पर और वार्डो में जाकर यह सुनिश्चित करेगा कि मरीज के साथ एक से अधिक अटेंडर तो नही है और यदि एक से अधिक अटेंडर पाया जाता है तो उसकी रसीद भी बनाएगा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
23

Comments (0)

Login to join the conversation