Online Food: 10 मिनट में घर पहुंच रहा अनहेल्दी खाना! ऑनलाइन फूड पर चौंकाने वाला खुलासा
29 Nov 2026, 08:56 AM

Online Food: 10 मिनट में घर पहुंच रहा अनहेल्दी खाना! ऑनलाइन फूड पर चौंकाने वाला खुलासा

ABP News
@abpnews

LocalCircles Packaged Food Study: भारत में क्विक कॉमर्स और ऑनलाइन ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म से लोग कुछ ही मिनटों में खाने-पीने का सामान घर मंगा रहे हैं. लेकिन इन प्लेटफॉर्म पर बिकने वाले पैकेज्ड फूड को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. लोकलसर्किल्स की नई रिसर्च के मुताबिक, भारत के बड़े क्विक कॉमर्स और ऑनलाइन ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किए गए हर दो में से एक से ज्यादा पैकेज्ड फूड आइटम जंक, फैट, शुगर या नमक की अधिक मात्रा वाले यानी एचएफएसएस या अल्ट्रा-प्रोसेस्ड हैं.

25 नवंबर 2026 तक सात बड़े प्लेटफॉर्म पर मौजूद लिस्टिंग के आधार पर की गई इस रिसर्च में ब्लिंकिट पर ऐसे पैकेज्ड फूड की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 58 प्रतिशत रही. इसके बाद जियोमार्ट पर 55 प्रतिशत और जेप्टो पर 54 प्रतिशत पैकेज्ड फूड एचएफएसएस कैटेगरी में मिले. स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट दोनों पर यह हिस्सेदारी 52 प्रतिशत रही.

वहीं फ्लिपकार्ट मिनट्स और अमेजन नाउ पर ऐसे पैकेज्ड फूड की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से कम रही. फ्लिपकार्ट मिनट्स पर यह आंकड़ा 48 प्रतिशत और अमेजन नाउ पर 47 प्रतिशत रहा. यानी सात में से पांच प्लेटफॉर्म पर आधे से ज्यादा पैकेज्ड फूड आइटम एचएफएसएस कैटेगरी में शामिल पाए गए.

यह रिसर्च ऐसे समय में सामने आई है, जब सुप्रीम कोर्ट ने पैकेज्ड फूड में ज्यादा फैट, शुगर और नमक वाले उत्पादों पर अनिवार्य रेड वार्निंग लेबल लगाने का आदेश दिया है. कोर्ट ने फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी एफएसएसएआई को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि ऑनलाइन खरीदारी करने वाले लोगों को भी ये चेतावनियां साफ तौर पर दिखाई दें.

ब्लिंकिट पर सबसे ज्यादा एचएफएसएस पैकेज्ड फूड

लोकलसर्किल्स ने नवंबर 2025 के आंकड़ों से इस रिसर्च की तुलना भी की है. कुछ प्लेटफॉर्म पर एचएफएसएस पैकेज्ड फूड की हिस्सेदारी में मामूली कमी देखने को मिली. ब्लिंकिट पर यह हिस्सेदारी 2025 में 62 प्रतिशत थी, जो अब घटकर 58 प्रतिशत रह गई है. इसी तरह जेप्टो पर यह आंकड़ा 58 प्रतिशत से घटकर 54 प्रतिशत और स्विगी इंस्टामार्ट पर 54 प्रतिशत से घटकर 52 प्रतिशत हो गया.

हालांकि, कुछ दूसरे प्लेटफॉर्म पर इसका उल्टा ट्रेंड देखने को मिला. जियोमार्ट पर एचएफएसएस पैकेज्ड फूड की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो गई. बिगबास्केट पर यह 49 प्रतिशत से बढ़कर 52 प्रतिशत और फ्लिपकार्ट मिनट्स पर 42 प्रतिशत से बढ़कर 48 प्रतिशत हो गई. अमेजन नाउ को 2025 के सर्वे में शामिल नहीं किया गया था. उस समय अमेजन फ्रेश पर एचएफएसएस पैकेज्ड फूड की हिस्सेदारी 44 प्रतिशत दर्ज की गई थी. रिसर्च के मुताबिक, सबसे ज्यादा हिस्सेदारी वाला आंकड़ा 62 प्रतिशत से घटकर 58 प्रतिशत हुआ है, लेकिन अब कोई भी प्लेटफॉर्म 47 प्रतिशत से नीचे नहीं है.

रेड वार्निंग ऑनलाइन खरीदारी में भी दिखनी जरूरी

26 नवंबर 2026 को 3एस एंड अवर हेल्थ सोसाइटी बनाम यूनियन ऑफ इंडिया मामले में दिए गए अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने एफएसएसएआई को फ्रंट-ऑफ-पैक न्यूट्रिशन लेबलिंग अनिवार्य करने का निर्देश दिया. इसमें चिंता वाले हर पोषक तत्व के लिए अलग लाल रंग का हेक्सागोन होगा, जिसमें शब्दों के साथ एक पिक्टोग्राम भी होगा. हर चेतावनी पैक के सामने वाले हिस्से की कम से कम 4 से 5 प्रतिशत जगह को कवर करेगी. इन चेतावनियों का आधार कुल शुगर, सैचुरेटेड फैट और नमक होगा, न कि सिर्फ ऐडेड शुगर और फैट.

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि ऑनलाइन खरीदारी के दौरान भी चेतावनी पहचानने योग्य होनी चाहिए. यानी जब किसी प्रोडक्ट की तस्वीर स्क्रीन पर छोटे थंबनेल के रूप में दिखाई दे, तब भी ग्राहक को यह वार्निंग नजर आनी चाहिए. एफएसएसएआई की ओर से प्रस्तावित चार महीने की समयसीमा के भीतर इन नियमों को लागू किया जाना है और एफएसएसएआई को ड्राफ्ट नियमों पर हुई प्रगति की रिपोर्ट 10 हफ्ते में देनी होगी.

जेन जेड में बढ़ रही क्विक कॉमर्स से स्नैक मंगाने की आदत

भारत का क्विक कॉमर्स मार्केट तेजी से बढ़ रहा है. गूगल-रेडसीर की एक स्टडी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026 में भारत का क्विक कॉमर्स मार्केट करीब 13 अरब डॉलर तक पहुंच गया. वित्त वर्ष 2031 तक इसके 90 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है. इन प्लेटफॉर्म पर मिलाकर हर दिन 90 लाख से ज्यादा ऑर्डर किए जाते हैं. लोकलसर्किल्स के 2025 के सर्वे में सामने आया था कि ऑनलाइन खरीदारी करने वाले 39 प्रतिशत परिवारों ने बताया कि उनके जेन जेड सदस्य इन ऐप्स के जरिए नियमित रूप से अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड ऑर्डर करते हैं. इनमें सॉफ्ट ड्रिंक, जूस, बिस्किट, चिप्स, केक, इंस्टेंट नूडल्स, चॉकलेट और आइसक्रीम जैसे प्रोडक्ट शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड की बढ़ती खपत पर चिंता

इकोनॉमिक सर्वे 2025-26 में भारत को अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में शामिल किया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, 2009 से 2023 के बीच इन खाद्य पदार्थों की बिक्री में 150 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई. सर्वे में यह भी चेतावनी दी गई कि भारत में मोटापे से ग्रस्त बच्चों की संख्या 2020 में 3.3 करोड़ से बढ़कर 2035 तक 8.3 करोड़ हो सकती है. रिपोर्ट में अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड को सबसे ज्यादा जीएसटी स्लैब में रखने, ज्यादा शुगर, नमक या फैट वाले प्रोडक्ट पर अतिरिक्त शुल्क लगाने और पैकेज के सामने चेतावनी वाले लेबल लगाने जैसे सुझाव दिए गए हैं.

इसे भी पढ़ें : Daily Milk Intake: रोजाना दूध पीना कितना फायदेमंद, किस उम्र में कितनी जरूरत?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation