'उनको श्रीकृष्ण से क्या मतलब?', ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश पर पलटवार
Uttar Pradesh 03 Nov 2026, 01:57 PM

'उनको श्रीकृष्ण से क्या मतलब?', ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश पर पलटवार

ABP News
@abpnews

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर ईशनिंदा करने पर वैधानिक कार्रवाई और उनका सार्वजनिक बहिष्कार करने की माँग की है. जिस पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें भगवान कृष्ण से इतना ही प्रेम है तो सपाईयों के साथ धीरेंद्र शास्त्री को घेर लेना चाहिए था.

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा मुखिया पर पलटवार करते हुए कहा कि "उनको क्या चिंता है, उनको भगवान श्रीकृष्ण से क्या मतलब है? उनको मथुरा जाना चाहिए, भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने चाहिए लेकिन, वो जा ही नहीं रहे हैं. अगर उन्हें भगवान श्रीकृष्ण से बहुत प्रेम है तो उन्हें अब तक को धीरेंद्र कृष्ण को सपाईयों के साथ घेर लेना चाहिए था. खाली ट्विटर और प्रेस कॉन्फ़्रेंस में ही बोलेंगे."

यह भी पढ़ें: '2017 से पहले अयोध्या में ये प्रकाश नहीं था', रामनगरी में दीपोत्सव को लेकर बोले CM योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी की चुनौती पर राजभर ने कहा कि वो खुद सदन से क्यों भागते हैं. सदन से बाहर क्यों रहते हैं. सदन में चर्चा होती है या बाहर होती है. विधानसभा-लोकसभा का सदन चला तो ये सब दिन बाहर ही घूमते रहे. सदन में चर्चा करनी चाहिए थी.

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद

दरअसल पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान कृष्ण को लेकर ऐसी टिप्पणी की थी जिसे लेकर विवाद हो गया है. उन्होंने भगवान राम को सीधा और कृष्ण को टेढ़ी लीला करने वाला बताया था. जिसके बाद उनके बयान को लेकर सोशल मीडिया पर घमासान छिड़ गया हैं. सपा समेत तमाम विरोधी दलों की ओर से इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मानवीय भूलों को माफ़ किया जा सकता है लेकिन ईशनिंदा को कभी नहीं माफ़ किया जा सकता. सपा मुखिया ने कहा कि पूरे देश में इनके सभी कार्यक्रम रद्द किए जाने चाहिए और सच्चे सनातनियों को सार्वजनिक तौर पर पूर्ण बहिष्कार करना चाहिए. सपा अध्यक्ष ने उन पर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
6

Comments (0)

Login to join the conversation