चक्रवात का फिर मंडरा रहा खतरा, ओडिशा-आंध्र प्रदेश और बंगाल में अलर्ट, IMD का अपडेट
15 Nov 2026, 08:43 PM

चक्रवात का फिर मंडरा रहा खतरा, ओडिशा-आंध्र प्रदेश और बंगाल में अलर्ट, IMD का अपडेट

ABP News
@abpnews

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार ओडिशा तीन हफ्तों में तीसरे संभावित साइक्लोन की आशंका है. दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र सोमवार तक एक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. IMD ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और अगले 24 घंटों में उसी इलाके में एक डिप्रेशन में तब्दील हो जाएगा. इसके बाद, यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और सोमवार तक दक्षिण और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के बीच वाले हिस्सों में एक चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा.

IMD ने कहा कि बुधवार तक यह सिस्टम और अधिक ताकतवर होकर चक्रवाती तूफा में बदल सकता है. विभाग ने मछुआरों और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को रविवार तक तट पर वापस लौटने और मौसम संबंधी अपडेट व चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी है. आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि मौसम विभाग ने अभी तक यह नहीं बताया है कि यह तूफान कहां टकराएगा और इसका रास्ता क्या होगा.

ओडिशा तीसरे चक्रवात के लिए तैयार

मंत्री पुजारी ने कहा कि राज्य तीन हफ्तों में आने वाले तीसरे संभावित चक्रवात से निपटने के लिए अपने कर्मचारियों और आपदा प्रबंधन तंत्र के साथ पूरी तरह तैयार है. उन्होंने बताया कि इससे पहले दो गंभीर चक्रवाती तूफान अर्नब और मुरसु ओडिशा को प्रभावित कर चुके हैं, हालांकि वे दोनों पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के तटों से टकराए थे. उन्होंने समाचार एजेंसी PTI को बताया, "हमें नहीं पता कि आने वाला चक्रवात ओडिशा के तट से टकराएगा या नहीं, लेकिन 'अर्नब' चक्रवात के असर को देखते हुए हमें तैयार रहना होगा. सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को अलर्ट पर रखा है, खासकर दक्षिणी, उत्तरी और तटीय क्षेत्रों के जिलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है."

जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर मिला निर्देश

विशेष राहत आयुक्त राजेश पी. पाटिल ने जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि IMD की तरफ से ऑरेंज और येलो चेतावनी कैटेगरी में रखे गए जिलों के अधिकारी विशेष रूप से सतर्क रहें. पुजारी ने कहा कि भले ही चक्रवात ओडिशा के तट से न टकराए, फिर भी राज्य में भारी बारिश होने की संभावना है. उन्होंने दोहराया कि मौसम विभाग ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह सिस्टम कहां टकराएगा और इसका रास्ता क्या होगा. भुवनेश्वर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को कुछ जगहों पर 7-11 सेमी भारी बारिश का अनुमान जताया है. वहीं, गुरुवार और शुक्रवार को आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में 12-20 सेमी तक बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
8

Comments (0)

Login to join the conversation