31 Oct 2026, 04:16 PM
NZ vs IND 5th T20I: बारिश बिगाड़ेगी खेल या चौकों-छक्कों की होगी बरसात? जानें हैमिल्टन के मौसम का हाल
News Patrika
@newspatrika
NZ vs IND: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में खेल रही भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड पर 3-1 की बढ़त बनाई हुई। न्यूजीलैंड को सीरीज में पहली जीत ऑकलैंड में मिली थी, जिसे आखिरी मैच में जारी रखना चाहेगी। वहीं भारत भी सीरीज का समापन जीत के साथ करना चाहेगा। इस लिहाज से दोनों टीमों के बीच एक बार फिर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि मुकाबले के साथ ही दोनों टीमों की नजर यहां के मौसम पर टिकी होगी। ऐसा में आइए जानते हैं कि 1 नवंबर को हैमिल्टन में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
9
Comments (0)