'मेरे जैसा कोई नहीं', हुआंग के बिना क्या होगा एनवीडिया का भविष्य? क्यों है संकट
11 Nov 2026, 03:42 PM
'मेरे जैसा कोई नहीं', हुआंग के बिना क्या होगा एनवीडिया का भविष्य? क्यों है संकट
ABP News
@abpnews
दुनिया की सबसे शक्तिशाली टेक्नोलॉजी कंपनियों में शामिल एनवीडिया (Nvidia) इन दिनों एक बड़े संकट का सामना कर रही है. कंपनी के निदेशक मंडल यानी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को अपने ही सीईओ जेनसन हुआंग के खिलाफ जांच करानी पड़ सकती है. हुआंग वही शख्स हैं जिनके नेतृत्व में एनवीडिया ने पिछले तीन दशकों में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है. कंपनी में उनका प्रभाव इतना अधिक है कि उनके फैसलों को चुनौती देना भी आसान नहीं रहा है.
कंपनी के बोर्ड पर भी उठने लगे हैं सवाल
यह मामला तब सामने आया जब हुआंग ने रविवार को स्वीकार किया कि उनका एक कारोबारी महिला के साथ विवाहेतर संबंध था. अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने इस महिला की पहचान चीन की जासूस के रूप में की है. इस खुलासे के बाद कंपनी के 10 सदस्यीय बोर्ड की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं. बोर्ड के अधिकांश सदस्य लंबे समय से हुआंग के साथ जुड़े हैं. उन्होंने उनके फैसलों का समर्थन किया है और कंपनी की सफलता से आर्थिक रूप से बड़ा लाभ भी कमाया है.
इस बीच, सोमवार को एनवीडिया और जेनसन हुआंग के खिलाफ अमेरिका की नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया की जिला अदालत में शेयरधारकों की ओर से क्लास एक्शन मुकदमा भी दायर किया गया.
हुआंग को चुनौती देने से बचता रहा है बोर्ड
एनवीडिया के बोर्ड में शुरुआती निवेशक, हुआंग के पुराने कारोबारी सहयोगी और अनुभवी अधिकारी शामिल हैं. बोर्ड के सभी सदस्यों का कंपनी में कुल कार्यकाल 161 वर्ष का है. हालांकि, हुआंग के साथ लंबे समय से जुड़े होने की यही बात अब बोर्ड के लिए मुश्किल बन सकती है.
न्यूयॉर्क टाइम्स से बातचीत में कंपनी के तीन पूर्व कर्मचारियों ने बताया कि हुआंग ने बोर्ड को कंपनी की रणनीति और फैसलों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली संस्था के बजाय केवल कॉरपोरेट नियमों को पूरा करने की व्यवस्था के तौर पर देखा है.
उनकी प्रबंधन शैली भी कंपनी के कामकाज को काफी हद तक उनके इर्द-गिर्द रखती है. हुआंग के पास 60 से अधिक सीधे रिपोर्ट करने वाले अधिकारी हैं. वह प्रबंधन की कम परतों वाली व्यवस्था पसंद करते हैं, जिससे बड़े फैसले तेजी से लिए जा सकें.
इस तरीके से एनवीडिया को टेक्नोलॉजी के प्रतिस्पर्धी बाजार में तेजी से आगे बढ़ने में मदद मिली है.
बोर्ड की तत्काल जिम्मेदारी इस मामले की जांच के लिए किसी स्वतंत्र बाहरी कानूनी फर्म या वकील की नियुक्ति करना है. कंपनी के प्रवक्ता ने कहा है कि जांच के लिए कानूनी सलाहकार चुनने में हुआंग की कोई भूमिका नहीं होगी. हालांकि, जांच पूरी होने तक वह कंपनी के सीईओ के रूप में काम करते रहेंगे.
हुआंग के बाद कौन संभालेगा एनवीडिया की कमान?
कंपनी के सामने एक और बड़ा सवाल जेनसन हुआंग के उत्तराधिकारी को लेकर है. 63 वर्षीय हुआंग की पहचान एनवीडिया की सफलता के साथ इतनी गहराई से जुड़ी है कि फिलहाल कंपनी में ऐसा कोई स्पष्ट नाम दिखाई नहीं देता, जो उनके हटने के बाद सीईओ की जिम्मेदारी संभाल सके.
चिप डिजाइन करने वाली कंपनी आर्म होल्डिंग्स (Arm Holdings) के सीईओ रेने हास ने 2006 से 2013 के बीच एनवीडिया में काम किया था. उन्होंने अखबार को बताया कि हुआंग का मानना था कि किसी संभावित उत्तराधिकारी का नाम पहले से तय करने से वरिष्ठ अधिकारियों के बीच प्रतिस्पर्धा और गुटबाजी बढ़ सकती है.
हास के मुताबिक, हुआंग इस विचार को पसंद नहीं करते थे. उनका मानना था कि इससे अधिकारियों के बीच मतभेद पैदा हो सकते हैं और कंपनी के भीतर विभाजन की स्थिति बन सकती है.
हुआंग पहले भी संकेत दे चुके हैं कि फिलहाल उनकी कंपनी छोड़ने की कोई योजना नहीं है. वर्ष 2023 में उन्होंने कहा था कि उन्हें लगता है कि वह अगले तीन से चार दशक तक एनवीडिया का नेतृत्व कर सकते हैं.
शुरुआती निवेशकों ने एनवीडिया से कमाए अरबों डॉलर
एनवीडिया की शुरुआत वर्ष 1993 में एक छोटी स्टार्टअप कंपनी के रूप में हुई थी. उस समय कंपनी वीडियो गेम के लिए चिप बनाती थी. शुरुआती दौर में सीक्वोया कैपिटल (Sequoia Capital) और सटर हिल वेंचर्स (Sutter Hill Ventures) ने कंपनी में 20 लाख डॉलर का निवेश किया था.
जेनसन हुआंग अब भी एनवीडिया के सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक हैं. कंपनी में उनकी 3.56 प्रतिशत हिस्सेदारी है.
हुआंग के परिवार के तीन सदस्य भी कंपनी में अहम पदों पर
न्यूयॉर्क टाइम्स ने पांच मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों के हवाले से बताया कि जेनसन हुआंग के परिवार के तीन सदस्य भी एनवीडिया में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर रहे हैं.
उनके बेटे स्पेंसर कंपनी में प्रोडक्ट मैनेजमेंट के निदेशक हैं और रोबोटिक्स से जुड़े काम में प्रमुख भूमिका निभाते हैं. बेटी मैडिसन प्रोडक्ट मार्केटिंग की वरिष्ठ निदेशक हैं. वह रोबोटिक्स, संचार और मार्केटिंग से जुड़े कामकाज में शामिल हैं.
वहीं, उनके दामाद निको कैप्रेज कंपनी में बिजनेस डेवलपमेंट का काम संभालते हैं.
'मेरे जैसा दूसरा कोई नहीं होगा', हुआंग ने कही थी यह बात
जेनसन हुआंग अपनी नेतृत्व शैली का पहले भी बचाव कर चुके हैं. उनका कहना रहा है कि कंपनी के बोर्ड के पास उन्हें पद से हटाने का अधिकार है, यदि उसे लगता है कि वह अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा रहे हैं.
जनवरी में उन्होंने कहा था, "अगर सीईओ 12 या 15 बोर्ड सदस्यों की अपेक्षाओं के अनुसार काम नहीं करता है, तो उसे पद से हटा दिया जाता है."
हालांकि, इसी दौरान उन्होंने एनवीडिया के साथ अपने रिश्ते को भी खास बताया था. उनका कहना था कि कंपनी ने ही उन्हें वह बनाया है जो वह आज हैं और उनके जैसा दूसरा व्यक्ति तैयार होना आसान नहीं है.
उन्होंने कहा था, "मेरे जैसा दूसरा कोई कभी नहीं होगा, क्योंकि कंपनी ने ही मुझे बनाया और आगे बढ़ाया है."
Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2
Comments (0)
Login to join the conversation