रेलवे में अप्रेंटिस बनने का मौका, 2008 पदों पर निकली भर्ती
03 Oct 2026, 11:23 PM

रेलवे में अप्रेंटिस बनने का मौका, 2008 पदों पर निकली भर्ती

ABP News
@abpnews

रेलवे समय-समय पर वैकेंसी निकलता रहा है. ऐसे में इस बार नॉर्दर्न वेस्टर्न रेलवे ने एक्ट अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट 2026 के लिए 2008 ट्रेनिंग स्लॉट जारी किए हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू होगी. योग्य उम्मीदवार 6 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. वहीं आवेदन रेलवे रिक्रूटमेंट सेल जयपुर की ऑफिशियल वेबसाइट rrcjaipur.in. के जरिए करना होगा. यह भर्ती अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत 2026-27 के लिए की जा रही है. अप्रेंटिस के लिए स्टॉल नॉर्दर्न वेस्टर्न रेलवे के अलग-अलग डिवीजन और वर्कशॉप में उपलब्ध है. इनमें अजमेर, बीकानेर, जयपुर और जोधपुर से जुड़े यूनिट शामिल है.

नॉर्दर्न वेस्टर्न रेलवे की इस भर्ती में कुल 8 यूनिट में 2008 ट्रेनिंग स्लॉट है. इनमें सबसे ज्यादा 580 स्लॉट जयपुर डिवीजन के लिए है. इसके बाद बीकानेर डिवीजन में 524 और अजमेर डिवीजन में 500 स्लॉट है. जोधपुर डिवीजन में 134, बीटीसी कैरिज अजमेर में 101, बीटीसी लोको अजमेर में 69, कैरिज वर्कशॉप बीकानेर में 33 और कैरिज वर्कशॉप जोधपुर में 67 स्टॉल है. इन स्लॉट में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, कारपेंटर, पेंटर मेसन, पाइप फिटर, डीजल मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, मैकेनिक टूल मेंटेनेंस और रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग समेत कई ट्रेड शामिल है.

क्या है आवेदन की योग्यता?

अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. इसमें कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए. अंक प्रतिशत में किसी तरह की राउंडिंग की अनुमति नहीं होगी. इसके साथ उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए. यह सर्टिफिकेट एनसीवीटी या एससीवीटी से जारी होना चाहिए. आवेदन की अंतिम तारीख तक जरूरी शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता पूरी होना भी अनिवार्य है. जिन उम्मीदवारों का फाइनल रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ, वह आवेदन नहीं कर सकते हैं.

आयु सीमा 15 से 24 साल तक

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 6 नवंबर 2026 को कम से कम 15 साल और 24 साल से कम होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट भी मिलेगी. वहीं एससी और एसटी उम्मीदवारों को 5 साल, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी. एक्स सर्विसमेन उम्मीदवारों के लिए भी निर्धारित नियमों के अनुसार आयु में छूट का प्रावधान है.

ये भी पढ़ें-दिवाली से पहले UP के शिक्षकों की बल्ले-बल्ले, 70 हजार से ज्यादा का होगा प्रमोशन

नहीं होगी लिखित परीक्षा

इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों के चयन के लिए अलग से लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी. 10वीं और आईटीआई में मिले अंको के आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. मेरिट में 10वीं और संबंधित ट्रेड की आईटीआई परीक्षा में प्राप्त प्रतिशत का साधारण औसत लिया जाएगा. 10वीं की मेरिट के लिए सभी विषयों के अंक देखें जाएंगे. इसके बाद डिवीजन या यूनिट ट्रेड और कैटेगरी के आधार पर मेरिट तैयार होगी और उपलब्ध स्टॉल के अनुसार उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. समान अंक होने की स्थिति में ज्यादा उम्र वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी.

ऐसे करना होगा आवेदन

आवेदन के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को रेलवे रिक्रूटमेंट सेल जयपुर की वेबसाइट rrcjaipur.in. पर जाना होगा.

इसके बाद रजिस्ट्रेशन करना होगा.

फिर लॉगिन करके आवेदन में पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल बनी होगी.

इसके बाद मांगे डॉक्युमेंट्स भरकर फीस जमा करनी होगी.

लास्ट में फीस जमा होने के बाद फॉर्म सबमिट कर दे और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.

ये भी पढ़ें-CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation