चौथे-पांचवें ODI के लिए न्यूजीलैंड टीम का एलान, 31 साल के अनकैप्ड खिलाड़ी की एंट्री
12 Nov 2026, 08:22 PM

चौथे-पांचवें ODI के लिए न्यूजीलैंड टीम का एलान, 31 साल के अनकैप्ड खिलाड़ी की एंट्री

ABP News
@abpnews

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों (चौथे और पांचवें) के लिए टीमों का एलान कर दिया. 31 साल के अनकैप्ड तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल को मौका मिला है. यह पहला मौका है कि जब रैंडेल को कीवी टीम का हिस्सा बनाया गया है. इसके अलावा ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन भी टीम में शामिल हैं.

ब्रेट रैंडेल दोनों ही मैचों के स्क्वॉड में शामिल हैं, जबकि जोश क्लार्कसन सिर्फ पांचवें मैच के लिए टीम का हिस्सा हैं. दाएं हाथ के गेंदबाज ब्रेट के नाम 145 प्रोफेशनल मैच दर्ज हैं, जिनमें न्यूजीलैंड 'ए' के ​​लिए खेले गए पांच मैच भी शामिल हैं. हाल ही में वह डर्बीशायर के साथ काउंटी चैंपियनशिप खेलकर लौटे हैं.

टीम सिलेक्शन पर क्या बोले कोच

कोच रॉब वॉल्टर ने सिलेक्शन को लेकर कहा, "जब किसी खिलाड़ी को पहली बार इंटरनेशनल टीम में बुलावा मिलता है, तो वह हमेशा एक खास पल होता है. हम ब्रेट के लिए बहुत खुश हैं. वह काफी समय से घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने यह मौका अपनी मेहनत से हासिल किया है."

Welcoming in Brett Randell for his maiden BLACKCAPS call-up 👏 Full squad update HERE - https://t.co/zSPRjIcVK0 📸 @PhotosportNZ https://t.co/4GXR9dzCRb

— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 11, 2026

चौथे वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, निक केली, ब्रेट रैंडेल, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग.

पांचवें वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, ब्रेट रैंडेल, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग.

कोचिंग स्टाफ में भी हुआ बदलाव

टीम के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव देखने को मिला है. बॉलिंग कोच जैकब ओरम, बैटिंग कोच ल्यूक रोंची और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच क्रिस डोनाल्डसन टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए वेलिंगटन चले गए हैं. नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के पाथवे कोच मिच रेनविक और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच कोरी माइलीज चौथे और पांचवें वनडे के लिए वाल्टर और मार्टिन गप्टिल के साथ जुड़ गए हैं.

यह भी पढ़ें: पिछले साल बवाल, अब IPL 2027 ऑक्शन में बांग्लादेश के 7 खिलाड़ी; मुस्तफिजुर भी शामिल

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation