IIIT Faculty Recruitment: IIIT में भर्ती नियम बदला, अब कभी भी कर सकेंगे असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन
14 Nov 2026, 09:03 PM

IIIT Faculty Recruitment: IIIT में भर्ती नियम बदला, अब कभी भी कर सकेंगे असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन

ABP News
@abpnews

IIIT Faculty Recruitment: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान  (IIIT) ने टीचर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव का ऐलान किया है. अब कैंडिडेट इंस्टीट्यूट में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए पूरे साल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए कोई डेडलाइन तय नहीं की गई है. भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ने रोलिंग एडवर्टाइजमेंट सिस्टम लागू किया है. ऐसे में पहले राउंड में असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड 1 और ग्रेड 2 के पदों के लिए एप्लीकेशन मांगे गए हैं. वही उत्तर प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेज को भी 17 नए असिस्टेंट प्रोफेसर मिल गए हैं.

पहले चरण में होगी इन पदों पर भर्ती

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के टीचर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव के साथ ही पहले चरण में असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड 1 और ग्रेड 2 के पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके लिए इनफर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और अप्लाइड साइंस डिपार्टमेंट में एप्लीकेशन मांगे गए हैं.

क्या होगा सिलेक्शन प्रोसेस?

IIIT की इस नई व्यवस्था के तहत इंस्टीट्यूट समय-समय पर एप्लीकेशन कट ऑफ डेट की घोषणा करेगा. इस तारीख तक मिले सभी एप्लीकेशन को सिलेक्शन प्रोसेस में एक साथ देखा जाएगा. उस समय आर्गेनाइजेशन में मौजूद वैकेंसी के अलावा नई और बैकलॉग वैकेंसी पर भी विचार किया जाएगा. वहीं इस व्यवस्था की खास बात यह है कि कट ऑफ डेट के बाद अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को अगले सिलेक्शन प्रोसेस में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा. कैंडिडेट के एकेडमिक क्वालिफिकेशन, एक्सपीरियंस और रिसर्च वर्क को संबंधित रिक्रूटमेंट स्टेज की कट ऑफ डेट के आधार पर इवेलुएट किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-Delhi University: कर्ज के बोझ से बढ़ सकती है DU की फीस? 161 करोड़ की उधारी पर काउंसिल में विरोध

पीएचडी होल्डर्स से मांगे आवेदन

IIIT  इंस्टीट्यूट ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए पीएचडी डिग्री होल्डर से एप्लीकेशन मांगे है. इस भर्ती में उन कैंडिडेट्स को इसमें प्राथमिकता दी जाएगी, जिनका रिसर्च वर्क बेहतर हो और जो पढ़ने के साथ-साथ इंस्टीट्यूट के डेवलपमेंट में भी योगदान दे सके. वहीं इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर प्रोफेसर प्रो. मुकुल एस सुथावने के अनुसार एप्लीकेशन रोलिंग एडवर्टाइजमेंट के तहत मांगे गए हैं. इस सिस्टम में पदों की संख्या पहले से तय नहीं है.

मेडिकल कॉलेज को भी मिले असिस्टेंट प्रोफेसर

हेल्थ एजुकेशन डिपार्टमेंट के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेज को 17 नए असिस्टेंट प्रोफेसर मिल गए हैं. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर एनाटॉमी और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन का रिजल्ट गुरुवार को घोषित कर दिया है. एनाटॉमी में 18 पदों पर चयन के लिए 26 और 28 अक्टूबर को इंटरव्यू हुए थे. इसमें 15 उम्मीदवारों के नाम पर संस्तुति की गई थी, वहीं इसके अलावा तीन पदों को पुनर्विज्ञापित करने पर भी चर्चा की गई.

ये भी पढ़ें-Kerala Board: केरल बोर्ड का मार्च कैलेंडर जारी, जानें कब से शुरू होंगे SSLC और प्लस 2 एग्जाम?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
6

Comments (0)

Login to join the conversation