Madhya Pradesh
12 Nov 2026, 11:00 PM
Neemuch : ईशान हत्याकांड में गिरफ्तारियां जारी, दूल्हा बनने जा रहा रुद्राक्ष पहले से सलाखों के पीछे, निहाल भी गिरफ्तार
News Patrika
@newspatrika
Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच शहर के भरभड़िया हाईवे पर स्थित कैफे 24×7 पर हुए भाजपा नेता के बेटे ईशान चौरसिया हत्याकांड में पुलिस ने शिकंजा कसते हुए कई बड़े खुलासे किए हैं। वहीं, मामले में एक नया अपडेट भी सामने आया है। हत्या के आरोपी निहाल शर्मा को कैंट थाना पुलिस ने शहर के श्रीराम हॉस्पिटल से गिरफ्तार कर लिया है। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसे पहले उदयपुर रेफर किया गया था, जिसके बाद नीमच के श्रीराम हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा था। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही पुलिस ने उसे भी दबोच लिया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)